Thursday, March 30, 2023
Homeधर्म-त्यौहारAaj Ka Rashifal, 18 February 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य, जानें...

Aaj Ka Rashifal, 18 February 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य, जानें मेष से मीन तक के सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 18 February 2023: आज 18 फरवरी और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) और महाशिवरात्रि है। आप सभी लोगों को महाशिवरात्रि को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य के मांगलिक आदि कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपको किसी से भी बातचीत सोच विचारकर करनी होगी, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं,उनको अपने कार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उपाय- आज गुड़ मिश्रित जल से शिव अभिषेक करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको नौकर चाकरों का भी भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।
उपाय- खांड मिश्रित जल से अभिषेक करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

Mercury transit February 27 in shani zodiac sign khumbh these zodiac will  benefit of 4 Raj Yoga horoscope - 27 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में आ जाएंगे  बुध, इन राशियों
Aaj Ka Rashifal

Tecno Pop 7 Pro का तगड़े बैटरी और दमदार कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन जानिए कीमत और फीचर्स

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहेंगे और अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपका सुंदर वस्त्रों व अन्य किसी चीज पर मन आ सकता है, जिसकी खरीदारी भी आप करेंगे, लेकिन आपको अपने खान-पान की आदत में सुधार लाना होगा। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।
उपाय- शिव जी पर भांग जरूर चढ़ाए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

Apple For Weight Loss: इस तरह सेब खाएंगे तो तेजी से घटेगा वजन, जानिए 5 दिन की एप्पल डाइट में क्या है खास

सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कोई विदेश में रह रहे परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। आपको किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
उपाय- उबले चावल से शिव अभिषेक करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपको थकान के कारण सिर दर्द, बुखार आदि हो सकता है। आज आपके घर कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे।
उपाय- नागकेसर कर फूल अर्पित करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी परिस्थिति में विरोध करने से बचना होगा। नहीं तो आप किसी बनते हुए काम को बिगाड़ कर रख देंगे। विद्यार्थियों को अपने मित्रों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक के बाद तिल चढ़ाएं।
शुभ अंक -2
शुभ रंग -संतरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments