Abhishek Bachchan-Karisma Kapoor: अगर नहीं हुआ होता ऐसा तो बच्चन फॅमिली की बहु ऐश्वर्या की जगह होती करिश्मा कपूर, सालों बाद सामने आया सच। आपको याद होगा कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इसके लिए उनकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन फिर बाद में सगाई टूट गई और दोनों एक-दूसरे के होते-होते रह गए, पर क्या आपको पता है कि दोनों की शादी क्यों नहीं हो पाई थी। नहीं तो आज जानते हैं।

‘हां मैंने भी प्यार किया है’ फिल्म से आये थे अभिषेक और करिश्मा करीब
Abhishek Bachchan-Karisma Kapoor: दरअसल बात वर्ष 2002 की है, जब ‘हां मैंने भी प्यार किया है’ फिल्म आई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों करीब आए और सगाई हो गई। बॉलीवुड डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताया कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी और वह र्भी इसमें शामिल हुए थे।
फिल्म के सेट पर लड़ते थे अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
Abhishek Bachchan-Karisma Kapoor: बच्चन फ़ैमिली की बहु ऐश्वर्या की जगह होती करिश्मा कपूर,पढ़िए पूरी खबर
Abhishek Bachchan-Karisma Kapoor: दोनों रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे। सुनील ने बताया कि शूटिंग के दौरान ही मुझे एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं, क्योंकि अकसर झगड़ते रहते थे। हो सकता है कि कुछ लोग ऐसे ही हों। अभिषेक बहुत नरम स्वभाव के हैं, जबकि करिश्मा भी बहुत अच्छी शख्स हैं।

अभिषेक से रिश्ता टूटने के बाद साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से कर ली शादी
Abhishek Bachchan-Karisma Kapoor: आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन से रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान है। हालांकि करिश्मा और संजय का रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे। उधर, अभिषेक बच्चन ने भी साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की 11 साल की बेटी आराध्या बच्चन है।