Ali Fazal-Richa Chadha: शादी के बन्धन में बंधने जा रहे है Ali Fazal-Richa Chadha, अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। यह प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। उनकी शादी को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
जानकारी के मुताबिक शादी की रस्में कल यानी 30 सितंबर से शुरू हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में परिवार के करीबी लोग ही शिरकत करेंगे।
सोशल मीडिया के जरिए बताया Ali Fazal-Richa Chadha
शादी की तमाम खबरों के बीच अभिनेता और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वॉइस नोट में दोनों ने लोगों को शुक्रिया कहा है। अपने साझा बयान में दोनों ने कहा, ‘दो साल पहले हमने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी आ गई। इस दौरान पूरे देश की तरह हम भी व्यक्तिगत त्रासदियों से गुजरे और अब आखिरकार हम इससे बाहर निकलकर दोस्तों और परिवारों के साथ जश्न मनाने जा रहे हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हम बहुत आभारी हैं।’

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत के दिन पति-पत्नी न करें ये काम, नहीं तो टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़
Sariya Rate :जानिए 30 सितंबर 2022 सरिया का क्या है रेट
Love Tips: अगर आप भी हर किसी को करना चाहते है अपने प्यार में पागल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
Petrol Diesel Today Price :पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 30 सितंबर का ,जानिए क्या है रेट
Gold Silver Price :जानिए क्या है सोने और चांदी आपके शहर का भाव