Wednesday, December 6, 2023
Homeधर्म-त्यौहारAstro Tips: आज ही अपनाएं मोर पंख के यह उपाय, खुल जाएगा...

Astro Tips: आज ही अपनाएं मोर पंख के यह उपाय, खुल जाएगा सोई किस्मत का पिटारा

Astro Tips
Astro Tips

Astro Tips : ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में व्यक्ति की हर परेशानी का समाधान छुपा हुआ है। कुछ ऐसे कारगर उपाय यहां मौजूद है जिनकी मदद से हर मुसीबत का सामना किया जा सकता है। ये उपाय अलग-अलग चीजों के होते हैं जिनमें से एक मोर पंख का भी है। मोर पंख भगवान श्री कृष्ण का प्रिय माना जाता है और इसका बहुत महत्व है।

मोर पंख को घर में रखने से वास्तु दोष की समस्या से निजात मिलता है। इसके साथ आर्थिक स्थिति सुधरती है और धन संबंधी बाधा भी दूर होती है। इस से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में खुशहाली का वास होता है। आज हम आपको मोर पंख के कुछ खास उपायों के बारे में जानकारी देते हैं।

मोर पंख को घर में किस जगह रखें || Where to keep the peacock feather at home  according to astrology - YouTube
Astro Tips

वास्तु दोष के लिए Astro Tips

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मोर पंख में देवी देवता और नवग्रह वास करते हैं। यही वजह है कि मोर पंख को घर में रखना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर के व्यक्तियों पर आने वाले सारे संकट टल जाते हैं। मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा मोर पंख के लिए शुभ मानी जाती है। इस उपाय से घर का वातावरण पवित्र होता है और सुख समृद्धि आती है।

Rashifal: राशिफल कल होगा इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन,पढ़िए पूरी राशिफल

पैसों की बचत

अगर आप धन संबंधी परेशानियों से ग्रस्त हैं और पैसों की बचत नहीं कर पा रहे हैं तो मोरपंख आपको इस तंगी से राहत पहुंचा देंगे। पूजा स्थल पर मोर पंख रख दें, इससे आपके घर में बरकत आने लगेगी और परिवार के सदस्यों के पास भी हमेशा धन बना रहेगा।

Chanakya Niti: आचरण बताता है व्यक्ति का कुल, जानिए ऐसे लोगों के लिए क्या है चाणक्य की नीतियां

कालसर्प दोष

जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है वह काफी परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को मोर पंख के कुछ उपाय राहत दे सकते हैं। कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए तकिए के नीचे 7 मोर पंख डालकर रखें। इस उपाय से धीरे-धीरे कुंडली से दोष दूर हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments