Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में छोटी-छोटी बातों का ध्यान बेहद बेहतर ढंग से रखा गया है। वहीं यहां कई सारी चीजों का भी उल्लेख किया गया है। बता दें, अभी के वक्त में सब फैशन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके लिए बेहद अलग और खूबसूरत डिजाइन के लॉकेट और अंगूठी का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें कई खूबसूरत रत्न लगे होते हैं तो किसी में देवी देवताओं की प्रतिमा लगी होती है। इसलिए कभी भी बिना सोचे समझे ऐसे लॉकेट को धारण नहीं करना चाहिए। इसका प्रभाव जीवन पर नकारात्मक पड़ता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि किस तरह के लॉकेट को धारण बिना सोचे समझे नहीं करनी चाहिए।
Kidney Stone: अगर है किडनी के मरीज तो भूलकर भी इन 5 फलों के सेवन से दूर रहें

ASTRO TIPS
ASTRO TIPS: देवी देवताओं वाले लॉकेट न करें धारण
ASTRO TIPS: आज कल के समय में कई सारी चीजों का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं लोग अपने गले में देवी देवताओं वाले लॉकेट को धारण कर रहे हैं। सभी लोग ये सोचकर ऐसा लॉकेट पहनते हैं कि इससे सकारात्मकता का संचार होगा। मगर ऐसा नहीं है, इससे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें, भगवान की लॉकेट से आप मुसीबत में फंस सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख किया गया है कि भगवान के लॉकेट को धारण करने से हम कई सारी चीजों का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इससे लॉकेट पर शरीर की गंदगी जम जाती है। इतना ही नहीं हम लॉकेट को गंदे हाथों से भी छू देते हैं। इससे देवी-देवताओं का अपमान होता है। जी हां, ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं। इससे लॉकेट पहनने वाले व्यक्ति पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति के साथ कभी अच्छा नहीं हो पाता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस लॉकेट को पहनने से परहेज रखने की सलाह दी जाती है।
ASTRO TIPS
Designer Mangalsutra : लेटेस्ट और यूनिक मंगलसूत्र ये डिज़ाइन जो पहनने पर देते है रॉयल लुक,देखे
ऐसे लॉकेट से मिलता है लाभ
बता दें, ज्योतिष शास्त्र में इन चीजों का उल्लेख किया गया है कि देवी देवताओं वाली लॉकेट उसी स्थिति में बेहतर परिणाम दे सकता है जब उसे विधि विधान से धारण किया जाए। इसके लिए देवी देवताओं को उनके यंत्र के माध्यम से आमंत्रित कर ही लॉकेट को धारण करना चाहिए। वहीं अगर आप किसी अपवित्र स्थान पर जाते हैं जैसे किसी की मृत्यु में या सूतक वाली जगहों पर तो लॉकेट उतार कर ही जाएं। इसके बाद धारण करने से पहले लॉकेट को गंगाजल से पवित्र करने के बाद धारण करें।