Thursday, March 30, 2023
Homeधर्म-त्यौहारBhai Dooj Muhurat 2023: इस बार भाईदूज पर तिलक लगाने का यह...

Bhai Dooj Muhurat 2023: इस बार भाईदूज पर तिलक लगाने का यह है मुहूर्त, ऐसे करें तिलक

Bhai Dooj Muhurat: भारतीय परंपरा में संबंधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यही कारण है कि विभिन्न पर्वों को अलग-अलग संबंधों से जोड़ा गया है। भाई-बहनों का पर्व भाई दूज वर्ष में दो बार आता है। एक बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया यानि होली के अगले दिन और दूसरा दीवाली के बाद यानि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को आता है।

Shraddha Kapoor:फैंस को श्रद्धा ने खुद सुनाई ये खुशखबरी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है, जाने कब है शादी

Bhai Dooj 2022 Date and Shubh Muhurt : भाई दूज आज, बन रहा है बेहद खास  संयोग; तिलक लगाने का ये है शुभ मुहूर्त - Bhai Dooj 2022 Date and Shubh  Muhurt

Bhai Dooj Muhurat: होली के बाद आने वाला भाई दूज का पर्व इस बार 9 मार्च 2023 को आ रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करती हैं। इसे भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। आम तौर पर जहां रक्षाबंधन को बहनें भाईय़ों के घर जाती हैं, भाई दूज के पर्व में भाई अपने बहनों के घर जाते हैं।

Sarkari Scheme2023 : बुढ़ापे में पैसे की नहीं होगी कमी, इस सरकारी स्कीम में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

Bhai Dooj
Bhai Dooj

Bhai Dooj Muhurat: कब है भाई दूज का मुहूर्त (Bhai Dooj Muhurat)

पंचांग के अनुसार भाई दूज 8 मार्च 2023 को सायं 7.42 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 9 मार्च 2023 को रात्रि 8.54 बजे होगा। ऐसे में भाई दूज पर बहनें भाईयों को 9 मार्च (गुरुवार) को तिलक लगा सकेंगी। तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 12.14 बजे से 1.00 बजे तक) के साथ-साथ अमृत काल (सुबह 11.33 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक) भी रहेगा। इसी समय पर लाभ का चौघड़िया (दोपहर 12.38 बजे से 2.06 बजे तक) भी रहेगा।

कैसे करें भाईयों को तिलक

इस दिन भाई अपनी बहनों के घऱ जाते हैं। बहनें भाईयों को तिलक लगाती हैं। उनकी लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए ईश्वर से पूजा करती हैं। उन्हें भोजन करा कर उनकी आरती उतारती है। इस तरह इस पर्व को मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments