
Bhojpuri actress Monalisa: भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने फिर बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, साड़ी लुक में दिखी बवाल, फैंस बोले वाह। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेडिनशनल लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हरी साड़ी, हरी बिंदी में उनका लुक काफी कमाल लग रहा है। उनका ये गॉर्जियस लुक वायरल हो रहा है। हरी साड़ी में उन्होंने बोल्ड पोज दिए हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
Bhojpuri actress Monalisa: ब्लैक साड़ी में लग रही है बला की खूबसूरत
Bhojpuri actress Monalisa: भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अपने काम के साथ ही अलग-अलग लुक को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर हॉट अवतार में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मोनालिसा साड़ी में भी बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आती हैं। वह अपने लुक से अक्सर फैंस का दिल धड़का देती हैं। आज मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को भी उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वे कमेंट बॉक्स में एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी क्वीन के नाम से है मशहूर
Bhojpuri actress Monalisa: मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में मोनालिसा को व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही डीप नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। खुले हुए हल्के कर्ल बालों के साथ डार्क लिपस्टिक शेड और कानों में झुमके पहने मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है।
भोजपुरी क्वीन एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है
Bhojpuri actress Monalisa: मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ये नई तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं खूबसूरत महसूस करती हूं, मजबूत महसूस करती हूं और कॉन्फिडेंट….मैं कौन हूं’? मोनालिसा की ये तस्वीरें किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी हैं।
अपनी कातिल अदाओ का जादू अपने चाहने वालो पर बिखेरती है
Bhojpuri actress Monalisa: मोनालिसा ने साड़ी में तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल चुरा लिया है और प्रशंसक उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘हमेशा गॉर्जियस लगती हो’। वहीं दूसरे ने लिखा-‘सुंदरता अपने सबसे अच्छे रूप में’। एक अन्य ने मजेदार तरीके से तारीफ करते हुए लिखा- ‘डम डम डिगा डिगा ओहो मोनालिसा’। अन्य प्रशंसक भी इसी तरह से प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी क्वीन एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बोल्डनेस और हॉटनेस के मशहूर है
स्टाइल से बंधी खूबसूरत साड़ी, गोल्डन झुमके, खुले बाल मोनालिसा ने हुस्न की बिजलियां गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उस पर उनका पोलका डॉट वाला डिजाइनर ब्लाउज खूबसूरती में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है।