Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। उनका कोई भी गाना हो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देता है। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में वो महिमा सिंह (Mahima Singh) के साथ नजर आ रहे हैं जिनकी केमिस्ट्री आग लगा रही हैं।
खेसारी के गाने का टाइटल ‘मुंह मारे राजा’ (Muh Mare Raja) रखा गया है जिसे बीट भोजपुरी पर रिलीज किया है। वहीं इस गाने को अब तक 38 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है और प्रियांशु सिंग इस गाने को म्यूजिक दिया है।
वीडियो में महिमा सिंह के साथ खेसारी लाल यादव की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उनका गाना वायरल हो रहा हो। हमेशा ही उनके गाने पर्दे पर आते ही छा जाते हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं।
PUBG के बाद BGMI भी बैन? Google प्ले स्टोर, Apple ऐप स्टोर से हटाया गया बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया