Bollywood: सुपरहिट फिल्म आरआरआर ने जापान में जमकर कमाई की है। इस फिल्म ने जापान में रजनीकांत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। SS राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये फिल्म जापान में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 24 सालों से रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ के नाम दर्ज था। ये फिल्म जापान के थिएटर में 21 अक्टूबर को रिलीज की गई थी।

‘RRR’ ने दुनिया भर में की मोटी कमाई
Bollywood: राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) ने अब अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। ये जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले ये कीर्तिमान रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ के नाम दर्ज था। एक्टर के नाम रिकॉर्ड 24 सालों से कायम था, जिसे अब ‘आरआरआर’ ने तोड़ दिया है। राम चरण की फिल्म 21 अक्टूबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म ने करीब 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया और दुनियाभर में 1100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।
Bollywood: जापान में ‘RRR’ ने तोड़ा रजनीकांत का 24 साल पुराना रिकॉर्ड,पढ़िए पूरी खबर
‘RRR’ ने जापानी येन 400 मिलियन से ज्यादा कलेक
Bollywood: रिपोर्ट्स केअनुसार, आरआरआर जापान के 44 शहरों में 209 स्क्रीन और 31 आईमैक्स पर रिलीज की गई। इसने दो दशकों से अधिक समय तक 400 मिलियन जापानी येन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म मेकर्स, फिल्म को ऑस्कर में भेजने की कोशिश भी कर रहे हैं। राजामौली की फिल्म आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट ने लीड रोल प्ले किया था। राम चरण और जूनियर एनटीआर फिल्म के प्रमोशन में जापान भी गए हुए थे। इसमें 1920 के पूर्व-स्वतंत्रता की कहानी को दिखाया गया है। इसमें दो प्रसिद्ध क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन को दिखाया गया है।

Bollywood: इस फिल्म ने बड़े पैमाने पर तारीफ बटोरी थी। वहीं, अक्टूबर में इसे टीसीएल चाइनीज थिएटर में रिलीज किया गया था। इस पर दर्शकों ने अपना पॉजिटिव रिएक्शन दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो आलम ये था कि 20 मिनट में ही महज 932 सीटें बिक गई थी। यहां पर मूवी ने 21000 डॉलर का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही मेकर्स फिल्म को Oscars के लिए भेजने की कोशिश कर रहे हैं।