Tuesday, December 5, 2023
Homeधर्म-त्यौहारCHANAKYA NITI: जिन पुरुषों के पास होती हैं ये 3 चीजें, वो...

CHANAKYA NITI: जिन पुरुषों के पास होती हैं ये 3 चीजें, वो धरती पर ही पा लेते हैं स्वर्ग

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य राजा महाराजा के सलाहकार हुआ करते थे। इसके अलावा वो नीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। आचार्य चाणक्य ने कई सारी नीतियां बनाई है। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। सभी लोग आचार्य चाणक्य को प्रेरणादायक मानते हैं। आचार्य की नीतियां लोगों को जीवन यापन करने में मदद करती है।

आचार्य चाणक्य महिला एवं पुरुष के चरित्र का चित्रण अपनी नीति में किए हैं। इसके अलावा पुरुषों के कई गुणों की व्याख्या किए हैं। आचार्य कहते हैं जिन पुरुषों के पास ये 3 चीजें होती है उन्हें धरती पर ही स्वर्ग मिल जाता है। ऐसे पुरुषों के लिए धरती ही स्वर्ग है। तो आइए जानते हैं किन चीजों के बारे में आचार्य उल्लेख किए हैं।

CHANAKYA NITI: आचार्य इस श्लोक में किए हैं व्याख्या

CHANAKYA NITI
CHANAKYA NITI

FD Investment plan: फिक्स डिपॉजिट में इन्वेस्ट करने वालों के लिए खुशखबरी, इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, ग्राहकों को मिलेगा इतना फायदा

यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी।
विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि।।

1. वश में रहने वाला बेटा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं जिस पुरुष का बेटा उसके वश में रहता है। अपने पिता के आज्ञा से कार्य करता है। एक बेहतर संतान होने के हर कर्तव्य को पूरा करता है। वो व्यक्ति दुनिया का सबसे ज्यादा सुखी इंसान है। वो व्यक्ति स्वर्ग के समान सुखों को धरती पर ही पा लेता है।

Chanakya Niti Start your Day with these habits to get success know here  ethics of Chanakya Niti - Chanakya Niti: इन 7 बातों से दिन की शुरुआत करने  वालों को जल्दी मिलती
CHANAKYA NITI

2. पति की इच्छा अनुरूप कार्य करने वाली पत्नी

आचार्य चाणक्य कहते हैं जिस पुरुष की पत्नी अपने पति के इच्छा अनुसार चलती है। अपने पति की आज्ञा का पालन करती है। वो पुरुष दुनिया का सबसे ज्यादा खुश रहने वाला व्यक्ति है। ऐसे पुरुषों को किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। वो लोग स्वर्ग की भांति धरती पर ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे पुरुषों की जीवन बहुत खुशहाल होती है।

Health Tips: सर्दियों में छोटे बच्चों की सेहत के लिए है खतरनाक चाय और कॉफी, जानिए नुकसान दायक की वजह

3. धन के प्रति संतुष्ट रहने वाला पुरुष

आचार्य चाणक्य कहते हैं जो पुरुष धन के प्रति संतुष्ट रहता है। इसके अलावा वो जो भी धन कमाता है उससे ही अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर खुशहाल से जीवन व्यतीत करता है। जिसे पैसे कमाने का लोभ लालच नहीं होता है। वो सभी पुरुषों के लिए ये जीवन सबसे सुखी है। उसे अपने जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों के लिए धरती ही स्वर्ग के समान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments