Chocolates in Periods: अकसर आपने सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को चॉकलेट खाने की तलब होती है या चॉकलेट खाना पीरियड्स में फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इसे मात्र एक बहाना या झूठ मानते हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि महिलाएं चॉकलेट खाने के लिए झूठ बोलती हैं या ड्रामा करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स के दौरान आपको चॉकलेट क्यों खानी चाहिए या महिलाओं को पीरियड्स के दौरान चॉकलेट क्यों पसंद होती हैं।
Hair Tips: बालों की समस्या के लिए काफी फायदेमंद है दही
CHOCOLATE IN PERIODS: चॉकलेट दर्द से दिलाती है राहत
CHOCOLATE IN PERIODS: पीरियड्स के समय महिलाओं को बहुत ज्यादा दर्द होता है। पीरियड्स के समय में पेट में दर्द, कमर में दर्द, जांघों में दर्द और शरीर में अकड़न की समस्या रहती है। बहुत सी महिलाओं को दर्द इतना भयंकर होता है कि उन्हें दवाई भी खानी होती है। ऐसे में चॉकलेट खाने से दर्द से राहत मिलती है। चॉकलेट उन फूड आइटम्स में से है जो महिलाओं को पीरियड्स में सबसे ज्यादा पसंद होता है। एक स्टडी के अनुसार एक कॉलेज में 28.9 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने की इच्छा की बात कबूली है। महिलाओं को पीरियड्स के 4 दिन पहले से ही चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है।
CHOCOLATE IN PERIODS: चॉकलेट की क्या है खासियत

Hair Growth Tips: लंबे-घने-काले बाल चाहिए तो लगाएं ये चीज, जड़ से मजबूत हो जाएंगे हेयर
बता दें कि डार्क चॉकलेट को पीरियड के दर्द को दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कोकोआ बीन्स होती हैं जो फ्लेवोनोइड्स का एक अच्छा सोर्स हैं इसके कारण दर्द से काफी राहत मिलती है। इसमें जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। इसके अलावा चॉकलेट में सेरोटोनिन पाया जाता है जो एक एंटीडिप्रेसेंट होता है। यह दर्द से आराम दिलाने में मदद करता है। ये पीरियड्स के समय महिलाओं को दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित होती है इसलिए पीरियड्स के समय चॉकलेट महिलाओं की पहली पसंद होती है।
क्यों फायदेमंद हैं चॉकलेट
- पीरियड्स में चॉकलेट खाने से महिलाओं का दर्द कम होता है।
- मूड ठीक रहता है और वे खुश रहती हैं।
- क्रैम्प्स को कंट्रोल करता है।