CM Kanyadan Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह
CM Kanyadan Yojana: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया जा रहा इस क्रम में आज नगर पालिक निगम सिंगरौली तथा जनपद पंचायत बैढ़न द्वारा अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।
CM Kanyadan Yojana समारोह में 248 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। परंपरागत रीति रिवाज के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी करायी गयी। वैदिक मंत्रों के बीच वर कन्या ने सात फेरे लिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सिंगरौली की अध्यक्ष सोनम सिंह तथा नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डये, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिर गुप्ता के द्वारा नवयुगलों को कन्यादान योजना के तहत दी जाने वाली उपहार सामग्री प्रदान की गई। एवं उपस्थित अतिथियो द्वारा नवयुगलों को सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशिर्वाद दिया गया।।
CM Kanyadan Yojana
Madhya Pradesh की शिवराज सरकार ने प्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनसज़् के महंगाई भत्ते में वृद्धि
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि कन्यादान महादान है। गरीब परिवार अपनी बेटी के विवाह की चिंता से मुक्त रहे इस लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लागू की है। इस योजना से प्रदेश भर में हजारों बेटियों के धूमधाम से विवाह कराये जा रहे हैं। बेटी को योजना के तहत 11 हजार रूपये की राशि तथा नई गृहस्थी बसाने के लिए 38 हजार रूपये की सामग्री दी जा रही है।
इसमें बर्तन, कपड़े, आभूषण तथा अन्य सामग्री शामिल है। विवाह में शामिल वर-वधू पक्ष के लोगों के ठहरने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गयी है। जिस तरह हमारे घर में बहन की शादी होती उसी तरह धूमधाम से विवाह कराये जा रहे हैं। समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, पार्षद संतोश शाह, कमलेश बर्मा, नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या के वर वधु के परिजन उपस्थित रहे।वही देवसर में आयोजित समारोह में 71 जोड़ो का विवाह एवं 1 जोड़े निकाह पूरे विधि विधान से सपम्पन्न कराया गया। एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियो द्वारा नव दम्पत्तियो को आशिर्वाद प्रदान किया गया।