Thursday, March 30, 2023
Homeमध्यप्रदेशCM Shivraj Singh Chouhan: सरकार की बड़ी तैयारी, 15 नवंबर से MP...

CM Shivraj Singh Chouhan: सरकार की बड़ी तैयारी, 15 नवंबर से MP में लागू होगा पेसा एक्ट, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

CM Shivraj Singh Chouhan :15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी है। इस दिन शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने की अधिकारिक घोषणा करेगी। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। सीएम ने राज्य के 89 विकासखंड के कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Shivraj Singh Chouhan

CM Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि यह मध्यप्रदेश के लिये गौरव की बात है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में शहडोल में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसी दिन मध्यप्रदेश में जनजातीय समुदाय के हित में पेसा एक्ट भी अधिकारिक रूप से लागू किया जायेगा। सामाजिक समरसता के साथ प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता है।प्रदेश में जनजातीय कल्याण और पेसा कानून के माध्यम से समरसता के साथ विकास के कार्यों को अमल में लाने का संकल्प राज्य सरकार का है।

हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम आनंद के प्रकटीकरण का रहेगा।

CM Shivraj Singh Chouhan
CM Shivraj Singh Chouhan

प्रदेश में जनजातीय वर्ग के लोगों को बताया जाएगा कि पेसा एक्ट क्या है, इसके क्या लाभ हैं। जनजातीय योजनाओं के लाभ बताते हुए प्रदेश में जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। शहडोल सहित अन्य स्थानों पर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण की जाएँ। गत वर्ष जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय कल्याण के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश पूर्ण हो गई हैं।

Heart Attack: जिम में क्यों आ रहा है हार्ट अटैक क्यों बढ़ रही है हार्ट अटैक के चांसेज, यहां जानें सब कुछ

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश में इस अवसर पर जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए पेसा एक्ट लागू करने जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में होगा। दोपहर दो बजे से कार्यक्रम होंगे। इसके पहले दोपहर एक से दो बजे तक 89 जनजातीय बहुल विकासखंडों के कार्यक्रम होंगे।

CM Shivraj Singh Chouhan: राज्य स्तरीय होंगे कार्यक्रम

CM Shivraj Singh Chouhan शहडोल में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनेक महत्वपूर्ण आयाम रहेंगे। जनजातीय विकास की गाथा बताने वाली प्रदर्शिनी लगाई जाएगी।अनेक जनजातीय लोक नृत्य होंगे। एकलव्य घंसौर के विद्यार्थी बैगा नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

Oppo का ये स्मार्टफोन साल के अंत में मचाएगा धमाल कई फीचर के साथ हो रहा लॉन्च

पुलिस बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ और जेईई, नेट और क्लेट के सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा। भगवान बिरसा मुंडा स्व-रोजगार और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments