Crime News: यूपी के फिरोजाबाद में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि पुलिस ने एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। लड़की पिछले 2 सालों के लापता थी। आरोपियों ने कबूला कि खुशबू भागकर प्रेमी के पास आ गई थी लेकिन वे लोग घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुए। CO सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था।
Crime News: प्रेमी के घर में गड़ा मिला प्रेमिका का कंकाल

इस मामले कीजांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना दिया था। गौरव और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के किठौत गांव की निवासी खुशबू का गांव के ही गौरव नामक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया था। हालांकि गौरव उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। लड़की भागकर युवक के घर चली गई। इस बात पर हंगामा मचा और आरोपी ने परिजन के साथ मिलकर हत्या कर दी। Crime News
2 साल पहले घर से लापता हुई थी लड़की
Crime News: खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने भाई अर्जेश, अक्षय, मां ज्ञान देवी और पिता मुन्नालाल के साथ ही फरार हो गया। लड़की की मां ने सिरसागंज पुलिस में गौरव और साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।
Crime News तब से पुलिस गौरव की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले की सारी कड़ी खुलती चली गई। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस ने शनिवार शाम मकान को खुलवाया तो वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई थीं। आरोपी के बताए गए स्थान पर खुदाई की गई तो लड़की का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Home Beauty Tips : ये 4 घरेलु नुस्खे से चमक जाएगी आप की त्वचा ,जानिए कैसे
Vastu Tips:घर में क्यों और किस दिशा में लगाना चाहिए भगवान की तस्वीर?