Dharm News: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि सुबह के समय कुछ शुभ चीजें दिख जाए, तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। पूरे दिन किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है क्योंकि सुबह का समय का वातावरण सबसे ज्यादा सकारात्मक होता है। ऐसे में कुछ अच्छे संकेत मिलने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसी कारण ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि व्यक्ति को सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए।

क्योंकि हमारे हाथ में मां सरस्वती के साथ ब्रह्मा और मां लक्ष्मी का भी वास होता है। ऐसा करने से हमेशा सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में कुछ संकेतों के बारे में बताया है। अगर सुबह उठते ही ये चीजें दिखें या फिर सुनाई दें, तो यह काफी शुभ होता है। जानिए सुबह के समय किन चीजों को देखने या सुनने से दिन अच्छा बीतता है।
सुबह उठते ही अगर आपको चिड़ियों की चहचहाहट सुनने को मिल जाए तो जान लें कि आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।
अगर कोई सुहागिन महिला श्रृंगार किए हुए पूजा करती हुई या पूजा थाल लिए नजर आए तो यह शुभ माना जाता है। आपको कोई बड़ा काम मिलने वाला है। सुबह के समय सफेद फूल, हाथी का दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी चीजें दिखने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती हैं।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिली नई दयाबेन? इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ शो