Fifa world cup 2022: कतर में फीफा फुटबॉल विश्व कप में मौजूदा चैम्पियन फ्रांस फाइनल में पहुंच गया है। कल अल-बयात स्टेडियम में दूसरे सेमीफानल में फ्रांस ने थियो हर्नान्डिज़ और रेंडल कोलो मुआनी के गोल की बदौलत मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस पहला मौजूदा चैम्पियन बन गया है जो लगातार दो बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 2002 में ब्राजील लगातार दो बार फाइनल में पहुंचा था।
Dubai: दुबई जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जाने से पहले जान लो ये बातें

Fifa world cup 2022
Fifa world cup 2022: रविवार को फाइनल मुकाबला जीतकर फ्रांस 1962 में ब्राजील और 1938 में इटली के तरह अपना खिताब बरकरार रखने वाली तीसरी टीम बनना चाहेगा। रविवार को लुसैल स्टेडियम में फाइनल में फ्रांस का मुकाबला लियोनल मैसी की टीम अर्जेंटिना से होगा। इससे पहले अर्जेंटीना ने मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को कतर के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरें स्थान के लिए क्रोएशिया का सामना मोरक्को से होगा। मैच भारतीय समय अनुसार रात साढ़े आठ बजे खेला जाएगा।