FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 का आज चौथा दिन है। आज चौथे दिन 23 नवंबर को भी इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले जाएंगे। आज ग्रुप-एफ और ग्रुप-ई की टीमें एक्शन में होंगी। आज के टूर्नामेंट में पिछले साल की रनर-अप क्रोएशिया और पूर्व चैंपियन जर्मनी और स्पेन भी शामिल हैं। वहीं इसके अलावा बेल्जियम में अपने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरेगी।

FIFA World Cup 2022 में ग्रुप-एफ और ग्रुप-ई की टीमों का मुकाबला
FIFA World Cup 2022 बुधवार को पहला मैच मोरक्को और क्रोएशिया के बीच होगा। इसके बाद जर्मनी का सामना जापान से है। इसी दिन जर्मनी VS जापान और स्पेन Vs कोस्टा रिका के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला बेल्जियम और कनाडा के बीच है जो भारतीय समय से 24 नवंबर की तारीख में खेला जाएगा।
FIFA World Cup 2022 के चारों मुकाबले कब शुरू होंगे?
भारतीय समय के अनुसार मोरक्को और क्रोएशिया के बीच मुकाबला दोपहर के 12:30 बजे शुरू होगा। इसके अलावा जापान और स्पेन का मैच दोपहर 3:30 बजे से, व रात 9:30 बजे से स्पेन और कोस्टारिका का मैच खेला जाएगा। जबकि बेल्जियम और कनाडा के बीच मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे से होगा।

- मोरक्को Vs क्रोएशिया
पिछले विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली क्रोएशिया की टीम मोरक्को के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। पिछले विश्व कप में क्रोएशिया ने सभी को चौंका दिया था और बड़ी-बड़ी टीमों को हराकर टॉप पर पहुंच गई थी हालांकि उसे फाइनल मुकाबले में फ्रांस के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। - जर्मनी Vs जापान
बुधवार के दिन का सबसे अहम मुकाबला जर्मनी और जापान के बीच है। 2014 विश्व कप की चैंपियन टीम जर्मनी जीत के साथ इस विश्व कप में अपना सफर शुरू करना चाहेगी। हालांकि जर्मनी के लिए ये मुकाबला जीतना एक दम आसान नहीं होने वाला है क्योंकि जापान भी उलटफेर के काबिल है और सभी को चौंका सकती हैं। - स्पेन Vs कोस्टारिका
2010 फीफा वर्ल्ड कप की चैंपियन स्पेन भी अपने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। स्पेन पिछले टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाई थी लेकिन इस साल उसे भी काफी उम्मीदे हैं। - बेल्जियम Vs कनाडा
बेल्जियम और कनाडा के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। दोनों ही टीमें लगभग एक ही स्तर की हैं और दोनों के पास बेहद बड़े नाम तो नहीं हैं लेकिन अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने टूर्नामेंट में जगह बनाई है। केविन डि बून बेल्जियम के उपयोगी मिडफील्डर हैं। वहीं, कनाडा की टीम के अलफांसो डेविस से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
Priyanka Chopra:प्रियंका चोपड़ा कातिलाना लुक्स देख फैंस हुए दीवाने,देखिये तस्वीरे
Common Cold: सर्दी जुकाम से हैं परेशान? इन 8 घरेलू नुस्खों को अपनाने से तुरंत मिलेगी राहत