Sunday, March 26, 2023
Homeलाइफस्टाइलFree Food In India : आज भी इन जगहों पर मुफ्त मिलता...

Free Food In India : आज भी इन जगहों पर मुफ्त मिलता है खाना, उंगलियां चाटते रह जाते हैं लोग

Free Food In India : भारत में ऐसी कई सारी जगह है जहां आज से मुफ्त में लोगों को खाना खिलाया जाता है। मानवता की सेवा करने का सबसे बड़ा तरीका है। आज भी यहां पर्यटक मुफ्त में खाना खाने आते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाते हैं। यह खाना प्रसाद की तरह है।

अगर आप कहीं घूमने के लिए निकले हैं और आपको रेस्टोरेंट पर खाना पसंद नहीं आ रहा है या फिर पैसे ज्यादा लग रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जाकर खाना खा सकते हैं वह भी मुफ्त में। यहां के खाने का स्वाद भी बेहद अलग और स्वादिष्ट होता है। आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आज हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में –

Free Food In India
Free Food In India

Valentine Day Offer: OnePlus वैलेंटाइन डे के अवसर पर इस नए स्मार्टफोन पर भी बंपर ऑफर, जाने इस ऑफर के बारे में

इन जगहों पर मिलता है Free Food In India 

अक्षय पत्र इस्कॉन फाउंडेशन हुबली में स्थित हैं। यहां पर कम से कम रोजाना 150,000 लोगों के लिए खाना बनाया जाता हैं। इतना ही नहीं ये खाना मुफ्त में सभी को खिलाया जाता हैं। चैरिटी इसका मुख्य स्रोत है। स्कूलों के बच्चों को भी मुफ्त भोजन करवाया जाता है। इस खाने को प्रसाद के तौर पर लोगों को दिया जाता हैं। आज भी अगर यहां घूमने गए हुए है तो दोपहर का भोजन और रात के खाने के लिए मुफ्त भोजन का लाभ ले सकते हैं।

Bajaj Platina में दमदार इंजन मिलेगा 96kmpl का माइलेज बजाज प्लैटिना 110cc का पेट्रोल इंजन के साथ

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर –

भारत का पहला Garbage Cafe, एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले मिलेगा खाना -  India First garbage cafe opens in chattisgarh offers food in exchange of  plastic waste
Free Food In India

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आज भी मुफ्त में भोजन करवाया जाता हैं। यहां रोजाना लगभग 100,000 लोगो के लिए खाना बनाया जाता है। यहां लगाई जाने वाली लंगर में बड़े से बड़े घर के लोग खाना खाते हैं। अगर आप भी अमृतसर घूमने गए हुए है तो एक बार स्वर्ण मंदिर का प्रसाद भोजन जरूर खा के आए। मंदिर में हर दिन 2 लाख रोटियां और 1.5 टन दाल परोसी जाती हैं। कोई भी यहां आ सकता है और भोजन का लाभ ले सकता हैं।

शिरडी साई बाबा मंदिर, महाराष्ट्र –

श्री साई संस्थान प्रसादलय में आज भी भक्तों को मुफ्त में भोजन करवाया जाता हैं। सबसे ज्यादा भक्त शिरडी में बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं वो यहां का भोजन जरूर खाते हैं। ये साई बाबा का प्रसाद है इसे कोई नहीं ठुकराता हैं। एक बार में यहां लगभग 5,500 लोगो के बैठने की व्यवस्था हैं। वहीं रोजाना करीब 100,000 से अधिक भक्तों का भोजन बनाया जाता हैं। आप यहां जा कर मुफ्त में भोजन प्रसादी का लाभ ले सकते हैं।

धर्मथला मंजुनाथ मंदिर, कर्नाटक –

उडुपी शहर में स्थित धर्मथला मंजुनाथ मंदिर में भी रोजाना हजारों भक्तों को मुफ्त में भोजन प्रसादी खिलाई जाती हैं। यहां रोज 70 क्विंटल चावल और 15 क्विंटल सब्जियां तैयार होती हैं। यहां घूमने आए पर्यटक सबसे ज्यादा लाभ उठाते हैं। अगर आप भी घूमने के लिए कर्नाटक गए हुए है तो यहां पर भोजन कर सकते हैं। आपको एक भी रूपये नहीं देना पड़ेगा। एक समय में भोजन के लिए करीब 2500 लोगों को स्थान प्रदान करता है।

जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा –

ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में आज भी रसोईघर में मुफ्त भोजन भक्तों को परोसा जाता हैं। रोजाना लगभग 25,000 लोगों को खाना खिलाया जाता हैं। यहां घूमने आए भक्त मंदिर की प्रसादी जरूर ग्रहण करते हैं। यहां का भोजन 600-700 कुक द्वारा तैयार किया जाता है। आप भी यहां पर प्रसाद का लाभ ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments