Gold price today : सोने की कीमत में लगभग 3000 की आई गिरावट
Gold price today: आज सुबह एमसीएक्स खुलने के बाद सोना लगभग 200 रुपए यानी 0.40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद 49,815.00 रुपए प्रति दस ग्राम के आस-पास ट्रेड कर रहा है। जोकि एक समय 52 हजार से कहीं अधिक था।
Gold price today: मुंबई। सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट हुई है। आज गुरुवार को 24 कैरेट वाला गोल्ड एमसीएक्स पर लगभग दो महीने के बाद 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे उतर गया है। आज सुबह एमसीएक्स खुलने के बाद सोना लगभग 200 रुपए यानी 0.40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद 49,815.00 रुपए प्रति दस ग्राम के आस-पास ट्रेड कर रहा है। जोकि एक समय 52 हजार से कहीं अधिक था।
इसके साथ ही चांदी 0.25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 56,830.00 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने का भाव यूएस इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी को लेकर बहुत ज्यादा सेंसिटिव है। अमेरिका में इंफ्लेशन के बढ़े हुए आंकड़े और ब्याज दर बढ़ने के डर से गोल्ड में गिरावट देखने को मिल रही है।
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी कल बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को 24 कैरेट वाला गोल्ड 265 रुपये गिरकर 50,616 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 50,881 रुपये थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी कल गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 786 रुपये गिरकर 57,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
हिंदू धर्म की सनातन संस्कृति में 16 दिवसीय पितृ पक्ष पखवाड़ा माना जाता है। यह 10 सितंबर से शुरू हुआ है। इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक, वैवाहिक और अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पितृ पक्ष का असर कुछ कारोबार पर अधिक तो कुछ पर कम पड़ा है, सबसे अधिक व्यापार सोने-चांदी का प्रभावित होता है।
Automobile:TVS ने लॉन्च किया शानदार NTorq 125 स्कूटर देखिये फीचर्स और लुक
SBI : एसबीआई25 लाख रुपये तक का आसान लोन, हर महीने होगी कमाई, जानिए कैसे