Benefits Of Guava Leaf: बदलते मौसम के साथ अमरूद बाजारों में सज जाती है। सर्दी के दिनों में सभी को अमरूद का डाइट निश्चित तौर पर लेना चाहिए। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। मगर आपको पता है? अमरूद के साथ-साथ इसके पत्तों में भी पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अमरूद के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण हैं। इससे लोगों को कई बीमारियों से राहत मिलती है।
अमरूद के साथ-साथ इसके पत्तों का इस्तेमाल भी व्यक्ति को नियमित रूप से करनी चाहिए। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जी हां, अमरूद के छिलके का इस्तेमाल बालों की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर मुंह के छालों को ठीक करने तक किया जाता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं किन परेशानियों से निजात दिलाने में मददगार है अमरूद का छिलका।
1. मुंह के छालों के लिए है रामबाणGuava Leaves Benefits
अगर आप भी मुंह के छालों से बेहद परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अमरूद के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ ही समय में आपको मुंह के छालों से राहत मिलेगी। जी हां, अमरूद के छिलके में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। अमरूद की पत्तियों को चबाने से मुंह के छाले खत्म हो जाते हैं।
2. बालों को बनाएं खूबसूरत

Guava Leaves Benefits
3. पिंपल्स से पाएं छुटकारा
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अमरूद के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। ये बेहद असरदार उपाय है। आपको बता दें, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। इससे रात भर में ही पिंपल्स गायब हो जाता है। इसके लिए पत्तियों को पीसकर रात में चेहरे पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। इससे पिंपल्स रात भर में गायब हो जाएगा। सुबह उठकर साफ पानी से चेहरा धो लें।Guava Leaves Benefits
4. ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल
ब्लड शुगर मरीजों को नियमित रूप से अमरूद के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसमें कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे शुगर लेवल आसानी से कम हो जाता है। ये शरीर में प्रोटीन ग्लाइकेशन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।Guava Leaves Benefits
5. बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत
बैड कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए अमरूद के छिलके का इस्तेमाल नियमित रूप से करना चाहिए। इसमें हाइपरग्लाइसीमिया एक ऐसा तत्व है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने का काम करता है।Guava Leaves Benefits
6. प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मददगार
प्लेटलेट्स काउंट को नियंत्रण के लिए अमरूद के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ऐसे कई गुण हैं जिससे प्लेटलेट्स को आसानी से कम किया जाता है। डेंगू के मरीजों को इसके सेवन की सलाह दी जाती है।