Guru Nanak Jayanti2022: आज 8 नवंबर को गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। गुरू नानक देव जी सिखों के पहले गुरू थे। गुरू नानक देव जी ने ही सिख पंथ समुदाय की नींव रखी थी इसलिए ही सिख समुदायों के लिए आज का दिन बेहद ही खास होता है।

Guru Nanak Jayanti2022 सिखों के प्रथम गुरू नानक देव जी ने अपना जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया था, उन्होनें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए अपने पारिवारिक जीवन और सुखों का भी त्याग कर दिया था। वे दूर-दूर तक यात्रा करते हुए लोगों के मन में बसी बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का काम करते थे और लोगों के जीवन के अंधकार को दूर करके प्रकाशमय बनाते थे। यही वजह है कि नानक देव के अनुयायी उन्हें अपने जीवन का भगवान और मसीहा मानते हैं और उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।
Glowing Skin: तुलसी के उपयोग से चहरे को मिलेगा जादुई निखार, जानें इस्तेमाल का तरीका
Guru Nanak Jayanti2022 हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रकाश पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर के गुरुद्वारों में कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। फूलों और लाइटिंग से गुरुद्वारों को सजाया जाता है। सुबह के समय ‘वाहे गुरु, वाहे गुरु’ जपते हुए प्रभात फेरी निकाली जाती है। इसके बाद गुरुद्वारों में शबद कीर्तन किया जाता है और लोग रुमाला चढ़ाते हैं. इस दिन सिख समुदाय के लोग दान-पुण्य आदि मानव सेवा के कार्य करते हैं। गुरुद्वारे जाकर मत्था टेकते हैं, गुरुवाणी का पाठ करते हैं और कीर्तन करते हैं। चारों ओर दीप जला कर रोशनी की जाती है और शाम के समय लंगर का आयोजन होता है।
Horoscope: इन राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा चंद्र ग्रहण का असर, पढ़िए आज का राशिफल

Guru Nanak Jayanti2022 वहीं इस प्रकाश पर्व पर सीएम योगी ने भी बधाइंया दी और कहा कि सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। आज हम सिख गुरुओं का स्मरण करते हैं उनसे हमें प्रेरणा प्राप्त होनी चाहिए। हम उनका स्मरण इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका जीवन देश और धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था।