Health Tips: पाइल्स का ये है घरेलु इलाज इन चीजों का उपयोग कर ख़तम हो सकती है पाइल्स की समस्या आजकल के बिजी शेडूल में लोग अपनी हेल्थ हां सही ध्यान नहीं रखते उनके बिजी रहने के कारन वो ना तो टाइम से कहते है और ना ही सोते है परिणाम एसिडिटी कब्ज गैस आदि कई समस्याएं। बवासीर और एनल फिशर के लिए कब्ज को मुख्य कारण माना जाता है।
Health Tips इसका प्रमुख कारण फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन, पर्याप्त पानी नहीं पीना, भोजन में कम फाइबर, खराब चयापचय क्रिया , नींद पूरी नहीं होना इसके प्रमुख कारण हैं। कुछ चीजों को खाने में शामिल करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है। पाइल्स या बवासीर एक बहुत आम समस्या है जिससे बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। जाहिर है यह गुदा में होने वाला रोग है इसलिए बहुत से लोग इसे छिपाने की कोशिश करते हैं। इसमें गुदा के बाहर या अंदर मस्से बन जाते हैं जिनमें मल त्याग के दौरान दर्द या खून आ सकता है।
क्या होता है एनल फिशर
Health Tips एनल फिशर गुदा से जुड़ी एक समस्या है। यह समस्या बवासीर का ही एक गंभीर रूप है जिसमें कब्ज या बवासीर की वजह से गुदा में कट या दरार बन जाती है और रोगी को मल त्यागने में कठिनाई होती है।

इन कारणों से हो सकती है कब्ज की समस्या
Health Tips कब्ज मुख्य रूप से वात दोष के असंतुलन के कारण होता है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जिसमे पौष्टिक आहार ना खाना ,खाना पेट भर ना खाना , सूखे, ठंडे, मसालेदार, तले और फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन, पर्याप्त पानी नहीं पीना, भोजन में कम फाइबर, खराब चयापचय, नींद पूरी नहीं होना, रात को देर से खाना आदि शामिल है
Health Tips: इन चीजों को लाये अपनी डेली रूटीन में नहीं होगी कोई समस्या
रात भर भीगी हुई किशमिश
काली किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो मल को कठोर होने से बचाती है और चिकना बनाती है। किशमिश को भिगोना जरूरी है क्योंकि सूखे खाद्य पदार्थ आपके वात दोष को बढ़ा देते हैं और गैस्ट्रिक की समस्या पैदा कर सकते हैं। भिगोने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है।
गाय का दूध
दूध नैचुरल लैक्सेटिव है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लगभग सभी के लिए काम करता है। गर्भवती माताओं के लिए भी है लाभकारी। आपको सोते समय एक गिलास गर्म दूध की जरूरत है। यह ज्यादा पित्त बनने वाले लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। अगर सिर्फ दूध काम नहीं करता है, तो 1 चम्मच गाय का घी एक गिलास गर्म गाय के दूध के साथ पुरानी कब्ज वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा काम करता है।
गाय का घी
Health Tips गाय का घी आपके चयापचय में सुधार करता है। यह आपको शरीर में स्वस्थ वसा बनाए रखने में मदद करता है जो कि विटामिन ए, डी, ई और के जैसे वसा में घुलनशील विटामिन के अवशोषण के लिए आवश्यक है। आपको भैंस के घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह मोटा होता है और हर किसी को सूट नहीं करता है। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भैंस का घी अच्छा होता है। गाय का घी सभी के लिए उत्तम होता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। बस 1 चम्मच गाय का घी या तो सोते समय या सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लेना है।
आंवला
आंवला एक अद्भुत रेचक है और इसे नियमित रूप से सुबह लेने पर आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। आप आंवले का सेवन फल या पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सभी के लिए बेहतर है (वात-पित्त-कफ)।
मेथी के बीज
एक चम्मच मेथी के बीज रात भर भिगोकर रख दें और सुबह सबसे पहले खाएं। आप सोते समय गर्म पानी के साथ एक चम्मच मेथी पाउडर भी ले सकते हैं। यह अधिक वात और कफ वाले लोगों के लिए बढ़िया है। उच्च पित्त वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
Singrauli News:NCL के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में फलदार पौधों का वितरण किया गया
Oppo Reno 8Z 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इतनी कम कीमत में सबकी पसंद बनने जा रहा है