High Cholesterol: गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण कई तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल। अधिक तला-भुना, फास्ट फूड और मसाले खाने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से दिल की बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप जैतून के तेल का सेवन भी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं…
जैतून के तेल के क्या फायदे हैं?

जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले गुण दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करते हैं। जैतून के तेल का नियमित रूप से सेवन करने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। जैतून के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं। जैतून के तेल में विटामिन-ई, विटामिन-ए और विटामिन-डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
Business idea: गाय की ये नस्ल होगी पशुपालको के लिए फायदेमंद, जानिए पूरी जानकारी गाय के नस्ल बारे में
MP News:मप्र CM शिवराज ने बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था,पढ़िए डिटेल
High Cholesterol: डाइट में कैसे शामिल करें
High Cholesterol: जैतून के तेल का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो आप अपने आहार में जैतून के तेल को शामिल कर सकते हैं। आप जैतून के तेल से सब्जियां बना सकते हैं। इसके अलावा जैतून के तेल का संतुलित मात्रा में सेवन करने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय रोग का खतरा

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि लंबे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी कई दिल की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नियमित रूप से हेल्दी फूड्स का सेवन करने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बच सकते हैं। आप लहसुन, विटामिन सी से भरपूर फल, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ और ब्राउन राइस खा सकते हैं।