Wednesday, March 29, 2023
Homeराष्ट्रीय न्यूज़IT raid on BBC offices: BBC के दफ्तरों पर IT का छापा...

IT raid on BBC offices: BBC के दफ्तरों पर IT का छापा कांग्रेस बोली -“विनाश काले विपरीत बुद्धि”, BJP ने भी कही बड़ी बात

IT raid on BBC offices : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्युमेंट्री बनाकर चर्चा में आई BBC के दफ्तरों पर आज आयकर विभाग ने छापे मारे , आयकर विभाग ने BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों को सील कर दिया है। हालाँकि अभी इस मामले में BBC की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन कांग्रेस इसे लेकर बौखला गई है और मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने BBC के दफ्तरों पर छापेमारी को “विनाश काले विपरीत बुद्धि” करार दिया है।  कांग्रेस के इस बयान के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया है।

IT raid on BBC offices
IT raid on BBC offices

BBC दफ्तरों पर IT के छापे 

IT raid on BBC offices: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन BBC के खिलाफ आज आयकर विभाग की कार्यवाही से खलबली मच गई, मीडिया में तत्काल ये खबर आग की तरह फैली कि मोदी सरकार ने BBC के दफ्तर पर आयकर के छापे डलवा दिए, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेता एकजुट होकर मोदी सरकार पर हमलावर हो गए। इस बीच सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़डाइरेक्ट टेक्सेस (CBDT) के अधिकारियों की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया ये छापा नहीं एक सर्वे है।

अनियमितता की शिकायत पर छापे 

IT विभाग के अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि कुछ अनियमितताओं की जानकारी मिली थी उसकी जांच करने के लिए BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद पता चलेगा कि अनियमितता जानबूझ कर की गई है या नहीं।

दिल्ली मुंबई कार्यालय पर IT टीम का सर्वे 

IT raid on BBC offices: सूत्रों के मुताबिक IT विभाग की टीम आज करीब साढ़े ग्यारह बजे कस्तूरबा गांधी मार्ग दिल्ली स्थित BBC के दफ्तर पहुंची उसे सील किया गया, कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया, विभाग की एक टीम BBC के मुंबई स्थित कार्यालय पर भी सर्वे की कार्यवाही कर रही है, कहा जा रहा है कि इस कार्यवाही की जानकारी BBC के लन्दन स्थित मुख्यालय को भी दे दी गई है।

BJP press conference on income tax raid in bbc office
IT raid on BBC offices

Madhya Pradesh News : पूर्व मंत्री राजा पटेरिया से जेल में मिलने पहुंचे अरुण यादव

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना 

हालाँकि अभी इस कार्यवाही पर BBC की तरफ से कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बौखला गए हैं और मोदी सरकार पर हमलावर हैं, कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि यहां हम अडानी मामले में JPC की मांग कर रहे हैं उधर सरकार BBC के पीछे पड़ी है, “विनाश काले विपरीत बुद्धि”। कांग्रेस ने ट्वीट किया – पहले BBC की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया, आब BBC पर IT का छापा पड़ गया है, अघोषित आपातकाल। कांग्रेस ने तानाशाह शब्द के साथ एक और ट्वीट किया।

भाजपा ने भी किया पलटवार 

Eye Disease: Thyroid की बीमारी कहीं छीन न ले आपकी आंखों की रौशनी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

कांग्रेस के हमलों का भाजपा ने भी जवाब दिया है, भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि BBC दुनिया के सबसे भ्रष्ट कारपोरेशन हो गई है , दुःख की बात ये है कि कांग्रेस का एजेंडा और BBC का प्रोपेगेंडा आपस में मेल खाता है, उन्होंने कहा कि भारत का संविधान पत्रकारिता का हक़ देता है लेकिन उसकी आड़ में एजेंडा नहीं चलाया जा सकता , BBC पत्रकारिता की बजाय हमेशा भारत विरोधी एजेंडा को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि अभी सर्वे पूरा नहीं हुआ कांग्रेस बौखला गई, आखिर देश विरोधी षड्यंत्र करने वालों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों कड़ी होती है ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments