JEE Mains Admit Card : JEE मेन 2023 का पहला सत्र 24 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29 और 31 जनवरी को ली जाएगी। इसके लिए अप्लाई करने वाले करीब 7 लाख कैंडिडेट्स अब जेईई मेन्स के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि परीक्षा शुरू होने में सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। कब आएगा जेईई मेन्स 2023 का एडमिट कार्ड? इस सवाल का जवाब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहले ही दे चुकी है। इसके मुताबिक जेईई मेन 2023 सेशन 1 का एडमिट कार्ड आने ही वाला है। आप भी इस पर ध्यान दें।
Hot Bhojpuri Song: दिदिया पेट से भईली धासु सिंह का न्यू भोजपुरी गीत
कब आएगा JEE Mains Admit Card? देखे डेट, चेक करने के लिए ये है डायरेक्ट लिंक jeemain.nta.nic.in
एनटीए की ओर से जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन में पूरे शेड्यूल का जिक्र किया गया है। तदनुसार, एनटीए जेईई मेन जनवरी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस सोमवार 16 जनवरी से तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। जाहिर है अब से किसी भी समय एनटीए जेईई मेन हॉल टिकट जारी करेगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जानिए कैसे डाउनलोड करना है।

JEE मेन्स 2023 एडमिट कार्ड कब डाउनलोड करें?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड लिंक को सक्रिय करेगी। एडमिट कार्ड अब से किसी भी समय जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी nta.ac.in पर भी दी जाएगी। आप इसे 4 आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं-
Designer Mangalsutra : लेटेस्ट और यूनिक मंगलसूत्र ये डिज़ाइन जो पहनने पर देते है रॉयल लुक,देखे
JEE मेन की वेबसाइट पर जाएं (लिंक सक्रिय होने के बाद)
- होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करते ही जेईई मेन्स 2023 सत्र 1 एडमिट कार्ड लिंक मिल जाएगा। इसे क्लिक करें।
- लॉग इन पेज खुलेगा। अपना जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर/रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि भरकर यहां सबमिट करें।
- लॉगइन करते ही आपको एडमिट कार्ड मिल जाएगा, उस पर क्लिक करके ओपन करें और पूरी डिटेल चेक करें। अब स्क्रीन पर मौजूद डाउनलोड/सेव बटन से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। प्रिंट आउट भी ले लें।
कब आएगा JEE Mains Admit Card? देखे डेट, चेक करने के लिए ये है डायरेक्ट लिंक jeemain.nta.nic.in
JEE एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हुआ तो क्या करें?
जारी होने के बाद भी अगर आपको अपना प्रवेश पत्र नहीं दिखता है या डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो आप डायरेक्ट एनटीए से संपर्क कर मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कॉल करना होगा।
यदि आपके एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी है, तो आपको तुरंत एनटीए को सूचित करना चाहिए। एजेंसी ने कहा है कि आप एक ही एडमिट कार्ड से परीक्षा दे सकेंगे, लेकिन आपकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनटीए आगे की प्रगति के लिए इसमें सुधार करेगी.