Jyotish Tips: ज्योतिष में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं जो भूल कर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर दुर्भाग्य हाथ धोकर पीछे पड़ जाता है। विद्वान आचार्यों के अनुसार इन सभी के पीछे कुछ न कुछ कारण होते हैं। जानिए क्या हैं वे चीजें जो कभी नहीं करनी चाहिए।
ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार कभी न करें ये काम (Jyotish Tips)
OnePlus 11R की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें शानदार फीचर्स के बारे में और क्या है ऑफर
Beautiful Women: मिलिए दुनिया की सबसे सुंदर महिला से, इनका एक-एक अंग है बिलकुल perfect
- कभी भी भगवान शिव और गजानन गणपति को तुलसी पत्र न चढ़ाएं।
- मां भगवती को दूर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अमंगलकारक चीजें भी अर्पित नहीं करनी चाहिए।
- घर में कभी भी प्रतिष्ठित किया गया शिवलिंग न रखें। ऐसे शिवलिंग को जागृत माना जाता है और इसका दुष्प्रभाव घर पर पड़ता है।
- कभी भी घर में गणपति की तीन प्रतिमाएं नहीं होनी चाहिए। घर में अधिकतम दो प्रतिमाएं ही रखने का आदेश दिया गया है। एक प्रतिमा मुख्य द्वार के ऊपर लगाई जाती है और दूसरी घर के पूजा स्थल में रखी जाती है।
- भूल कर भी एक दीपक से दूसरा दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करना अशुभकारक और सौभाग्यनाशक है।
- कभी भी किसी खंडित प्रतिमा की पूजा नहीं की जानी चाहिए। ऐसी प्रतिमाओं को किसी नदी, सागर या पवित्र स्थान पर विसर्जित कर देना चाहिए।
- भगवान विष्णु को केवल पीले चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक के साथ गलती से भी चावल न चढ़ाएं।
- भगवान शिव को रोली या कुंकुम नहीं लगाना चाहिए। उन्हें तिलक के रूप में सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।