Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल लगातार जारी, गर्वर्मेंट और निजी हॉस्पिटल्स में 24 घंटों के लिए OPD की सेवाएं पूर्णतः बंद

By
On:
Follow Us

Kolkata Doctor Murder Case:- डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल लगातार जारी, गर्वर्मेंट और निजी हॉस्पिटल्स में 24 घंटों के लिए OPD की सेवाएं पूर्णतः बंद, बता दे शनिवार के दिन सुबह 6 बजे से रविवार के दिन सुबह 6 बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहने वाले है। इस दौरान अस्पतालों में OPD और नियमित सर्जरी पूर्णतः बंद रखने की अपील की हुई है। इसके साथ ही खबर है कि छोटे निजी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम के अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहने वाले है। IMA ने केंद्र सरकार से हॉस्पिटल्स को सुरक्षित जोन घोषित करके एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी है।

डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन

बता दे कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में राजकोट सिविल हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: Business Idea: तक़दीर का रुख है मोड़ना तो आज ही शुरू करें यह जबरदस्त बिजनेस, जाने कितना होगा मुनाफा

सुकांत मजूमदार ने जताया CBI पर भरोसा

RG कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल हत्या-दुष्कर्म मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बताया कि, “CBI जांच करती नजर आ रही है और हमें उन पर भरोसा करना चाहिए। CBI जांच ठीक से करेगी लेकिन यहाँ शर्त यह है कि अपराध स्थल पर मिल रहे सबूतों से छेड़छाड़ बिलकुल नहीं की जानी चाहिए। बता दे हत्या और बलात्कार के मुद्दे में जैविक अवशेष होते हैं। इस तरह से फिर सबूतों की उम्र कम होती है।”

यह भी पढ़े: Redmi A3x: नए अवतार में जल्द मार्केट में दस्तक देगा Al फीचर्स के साथ Redmi A3x स्मार्टफोन

डॉक्टर्स की आज देशव्यापी हड़ताल जारी

जानकारी के लिए बता दे कोलकाता के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के विरोध में IMA ने आज पुरे देश भर के सब सरकारी और निजी हॉस्पिटल्स में 24 घंटे की हड़ताल बुला दी है। वही आज सुबह 6 बजे से लेकर ही डॉक्टरों की हड़ताल शुरू होने वाली है।

anokhiaawaj.in

अनोखी आवाज़ "यथा नाम,तथा गुण

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment