Mangalwar ka Upay: हिन्दू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार प्रतिदिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। वहीं मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
Mangalwar ka Upay: इसके साथ साथ कहा जाता है की जिन लोगों के कुंडली में मंगल का दोष होता है उन्हें इस दिन कई सारे उपाय करने चाहिए। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे कुंडली में लगे सभी दोषों का निवारण होता है। इस दिन भगवान को प्रसन्न करने रखने के लिए तीन सिद्ध मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति दोषों से मुक्ति मिलती है।
आपको बता दें, इस दिन कई सारे लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं। कहते हैं जिन लोगों के जीवन में परेशानियां आ रही है उन्हे इस दिन तीन खास मंत्र का जाप करना चाहिए। इस जाप को करने से आपके जीवन से सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी। इससे जीवन में सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। तो
Mangalwar ka Upayआइए जानते हैं विस्तार से।
1. ओम हं हनुमते नम:
Online Traffic Challan : ट्रैफिक चालान ऑनलाइन भरें, प्रक्रिया को केवल 5 क्लिक में पूरा करें
ये हनुमान जी का बहुत प्रभावी मंत्र है। व्यक्ति को इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करना चाहिए। इससे व्यक्ति कभी भी किसी कानूनी समस्या में नहीं फंसता है। इससे सभी कोर्ट कचहरी का मामला शांत हो जाता है। व्यक्ति कभी भी अचानक किसी बड़ी समस्या में नहीं उलझ सकता है। इस मंत्र के जाप से जीवन में कभी समस्या सामने नहीं आएगी। संकट मोचन हनुमान व्यक्ति की सभी परेशानियों को हर लेते हैं।
2. ओम नमो भगवते हनुमते नम:
TVS Fiero 125: TVS Fiero 125 को स्टाइलिश डिजाइन के साथ लॉन्च बाइक दमदार फीचर्स के साथ
जिन लोगों के घर में क्लेश और दरिद्रता उत्पन्न हो गई है वो लोग मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी। घर में कभी कलह की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। कहा जाता है इस मंत्र की जाप से भगवान घर को जोड़कर रखते हैं।
3. ओम हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
कई बार लोगों को अपने शत्रुओं से परेशान होना पड़ता है। इस मंत्र के जाप से सभी समस्याओं का निवारण हो जाएगा। जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं घेरेगी। कहा जाता है इस मंत्र के नियमित जाप से भगवान व्यक्ति की सभी मुसीबतों को हर लेते हैं।