MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की 15 अगस्त को मऊगंज जिला मुख्यालय में फहराया जाएगा तिरंगा : मुख्यमंत्री, मऊगंज जिले में मऊगंज व देवतालाब विधानसभा सीटें आती हैं.
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मऊगंज पहुंचे और रीवा के मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की है। इसके बाद मध्यप्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे। मऊगंज जिले में हनुमाना, नईगढ़ी, मऊगंज व देवतालाब तहसील होंगी। मऊगंज जिले में मऊगंज व देवतालाब विधानसभा सीटें होंगी।
सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को नवनिर्मित मऊगंज के जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने इसकी वकालत की थी। नया जिला बनने से लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम स्थल में मंच पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया.

MP News: बता दें की मऊगंज पहुचे सीएम शिवराज सिंह ने 738 करोड़ रुपए के 34 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें से 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्य नए जिले में होंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से भेजी।
कार्यक्रम की शुरुआत में लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने पर मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते की।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि संबल योजना गरीब मजदूरों के लिए बनाई गई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से सिंगल क्लिक से संबल योजना के 27000 हितग्राहियों के बैंक खाते में 605 करोड़ रुपये अनुग्रह सहायता राशि भेजी।
MP News: CM शिवराज सिंह ने मऊगंज को जिला बनाने किया ऐलान,जाने क्या है योजना
MP News: सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की – विधायक चार साल से बुला रहे थे, अब आना ही पड़ा। इस अवसर पर उन्होंने संबल योजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक के रुपए दे रहे हैं। CM ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो कई योजनाओं को बंद कर दिया था।
MP News: प्रदेश की बहनों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर से कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा , उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के लिए संबल योजना बनाई और आपने यह योजना क्यों बंद की इसका जवाब आपको देना चाहिए मैं बताना चाहता हूं कि मैंने पुनः संबल योजना चालू की है।

MP News: कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से गरीबों को फायदा मिल रहा है। संबल योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम बोले- आज से यहां के लोग मऊगंज जिला बोलेंगे। आज मऊगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है।
कार्यक्रम में सीएम शिवराज के साथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य एवं मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया, मनगवां, गुढ़ और सिरमौर विधायक सहित कई क्षेत्रीय नेता शामिल हुए।