MP News: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मोदी के प्रति विवादित बयान के आरोप में किया गिरफ्तार, पुलिस को यह दी सफाई, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी दमोह स्थित उनके निवास स्थान से हुई है।

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दमोह स्थित उनके निवास स्थान से हुई है। ये कार्रवाई सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश के बाद हुई है। मिश्रा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ पन्ना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उनके खिलाफ पन्न के पवई थाने में केस दर्ज किया गया।
MP News: दरअसल, पूर्व मंत्री ने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कही थी। पन्ना जिले में हुई इस सभा में पटेरिया ने कहा था, अगर लोकतंत्र को बचाना है तो पीएम मोदी की हत्या को तत्पर रहे। हत्या का मतलब हराना है। कांग्रेस नेता के इस बयान का जब वीडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया। बीजेपी नेताओं ने इसे कांग्रेस का असली चेहरा करार दिया।
MP News: मोदी के प्रति विवादित बयान के आरोप में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पढ़िए पूरी खबर
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटेरिया के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा – ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा का अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा, कानून अपना काम करेगा।

गृह मंत्री नरोत्म मिश्रा ने कहा इटली की कांग्रेस
MP News: वहीं,हीं एमपी के गृह मंत्री नरोत्म मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, पटेरियाजी के बयान से स्पष्ट हो गया है कि ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है। इटली की मानसिकता मुसोलनी वाली है। राहुल गांधी की यात्रा में कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर और सुशांत सिंह चल रहे हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो जाता है।
विवाद के बाद पटेरिया ने दी सफाई
MP News: चौतरफा आलोचना और कानूनी पचड़े में फंसने के बाद कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने अपने पुराने बयान पर सफाई पेश की है। पटेरिया ने एक वीडियो जारी कर कहा, जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है। इस वीडियो में जो मोदी की हत्या की बात है, वह गलत तरीके से बताई जा रही है। में गांधी को मानने वाला आदमी हूं।
MP News: मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता। ब्राह्मण जाति से आने वाले राजा पटेरिया कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2009 और 2014 का आम चुनाव खजुराहो की सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। दोनों ही चुनावों में उन्हें बीजेपी के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।