MP News: मध्यप्रदेश में फिर गरमाया सियासी माहौल, दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर कर रहे सवालो की बौछार मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से शुरू हुआ सियासी खेल साल 2023 में होने वाले विधानसभा के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए. प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर जनता के दिलो में अपना विशेष स्थान बनाने के प्रयास में जुट गए है। वहीं इसी गरमा गर्मी के माहौल के बीच दोनों पार्टियों के प्रमुख नेता भी लगातार एक दूसरे पर पिछले कई दिनों से प्रश्न का बाण फेक रहे है।
कमलनाथ ने किया ट्वीट
MP News: एक दूसरे के प्रति सवालों की बढ़ती हुयी श्रृंख्ला में सोमवार 13 फरवरी को एक बार फिर प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए गए, जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश में गायों की स्थिति को लेकर प्रश्न किया, साथ ही उन्होंने गौ-माता के बारे असत्य बोलने का आरोप लगाते हुए किये प्रश्न। मध्य प्रदेश के 50 गोकुल ग्राम कहां है? शिवराज जी जवाब दीजिए
कमलनाथ ने अपने बयान में लिखा की

MP News: आपको बता दे की सोमवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने बयान में एक दोहा लिखा है. जो शिवराज जी के लिए है
धरमु न दूसर सत्य समाना, आगम निगम पुरान बखाना।
MP News: मध्यप्रदेश में गरमाया दोनों पार्टियों का माहौल नेता एक दूसरे पर कर रहे सवाल पढ़िए पूरी डिटेल
MP News: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा की शिवराज जी फिर भी आप सत्य विमुख हो रहे है। आपने तो गौ माता के नाम पर भी झूठ बोला है। भाजपा के घोषणापत्र में आपने वादा किया था कि स्वदेशी नस्लों के बचाव व संरक्षण और प्रचार के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन की तर्ज पर 50 गोकुल ग्रामों का विकास अगले पांच सालों में किया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं जवाब दीजिए कहां हैं ये गोकुल ग्राम?
CM शिवराज ने किया ट्वीट
MP News: इसी बात को लेकर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा की कमलनाथ जी से आज मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं। कल कांग्रेस की वचन पत्र के लिए बैठक हुई। यह कांग्रेस वचन पत्र नहीं,बल्कि फिर से महाझूठ पत्र बन रहा है। पिछली बार जो कहा, वह तो किया नहीं। अब फिर कांग्रेस द्वारा एक झूठ पत्र बनाया जा रहा है। जनता इस झूठ को जानती है और वह अब इस बार आप पर भरोसा नहीं करेगी।
विधानसभा चुनावो से पहले ही प्रदेश में बाद रहा सियासी पारा

MP News: मध्यप्रदेश में साल 2023 के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनावो को लेकर अभी से दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा लगातार एक दूसरे से पूछे जा रहे इन सवालों के चलते प्रदेश के सियासी पारे में इजाफा होता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की हाथ जोड़ों यात्रा और भाजपा की विकास यात्रा भी प्रदेश के राजनैतिक माहौल में गरमाहट लाने का कार्य कर रही है।