Sunday, March 26, 2023
Homeमध्यप्रदेशMP News: सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान तीन...

MP News: सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान तीन महिलाये हुई लापता,पढ़िए पूरी खबर

MP News: सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान तीन महिलाये हुई लापता,इंदौर-भोपाल हाईवे पर लगा जाम, मध्यप्रदेश में कथावाचक प.प्रदीप मिश्रा जी द्वारा रुद्राक्ष बाटने की बात सुन लाखो लोगो की उमड़ी भीड़,आइये आपको बताये की क्या है पूरी खबर!

MP News: अब तक करीब 10 लाख लोग इस महोत्सव में शामिल होने सीहोर पहुंचे हैं। भीड़ इतनी है कि पैदल चलना तक मुश्किल है। तीन महिलाएं लापता हो गईं। एक महिला छत्तीसगढ़ के भिलाई से आई हैं, दूसरी राजस्थान के गंगापुर की रहने वाली हैं, तीसरी महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली महिला भी लापता है।

MP News
photo by google

MP News: सुबह 10 बजे तक 5 लाख श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे गए। एक दिन पहले भी डेढ़ लाख रुद्राक्ष बांटे गए थे। 40 काउंटर से रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे।18 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां पहुंच सकते हैं। कुबेरेश्वर धाम से इछावर रोड तक 7 किमी का लंबा जाम लगा है। सीहोर से इंदौर की तरफ हाईवे पर 17 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

MP News: भोपाल की ओर हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यानी इंदौर-भोपाल हाईवे पर 27km लंबा जाम लगा हुआ है। अधिक भीड़ होने के कारण फोन नेटवर्क्स भी काम नहीं कर पा रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम के अलावा RSS, बजरंग दल, स्थानीय लोग, समिति सदस्य सहित कुल 15000 लोग व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। इनकी ड्यूटियां कथा पंडाल, भोजन पंडाल, रुद्राक्ष वितरण केंद्र पर लगी हुई है।

MP News: सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान तीन महिलाये हुई लापता,पढ़िए पूरी खबर

700 पुलिस जवान तैनात

MP News: महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी ASP गितेश गर्ग संभाल रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत और मंडी थाना प्रभारी हरिसिहं परमार को दूसरी श्रेणी में जिम्मेदारी दी गई। पुलिस 2 शिफ्ट में काम करेगी।

MP News: पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक रहेगी। 700 जवान तैनात किए गए हैं। SP सीहोर मयंक अवस्थी के साथ 12 जवान रहेंगे। ASP और नगर पुलिस अधीक्षक के साथ 8-8 जवान रहेंगे। 100 जवानों को रिजर्व रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी व्यवस्था संभाल रहे हैं।

MP News
photo by google

अब तक एक लाख रुद्राक्ष बट चुके

MP News: भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को रुद्राक्ष वितरण शुरू कर दिया था। समिति ने 20 काउंटर्स से श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे। बुधवार शाम तक करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष दिए गए। समिति के पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, आशीष वर्मा, मनोज दीक्षित, आकाश शर्मा कथा स्थल पर नजर बनाए हुए हैं। वे एक-एक चीज का जायजा ले रहे हैं। पुलिस-प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद है।

इंडिया के कोने कोने से आ रही श्रद्धालु

MP News: शहर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए क्षेत्रवासी लगे हैं। सेवा करने जिले और आस-पास के क्षेत्रों से कई संगठन आगे आए हैं। जिस कारण शहर शिवमय हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आधा दर्जन से अधिक यात्री बस को भक्तों की सेवा में लगाया है। बुधवार को कुबेरेश्वर धाम महादेव के दर्शन करने के लिए 2 किमी लंबी लाइनें लगी हैं। महोत्सव में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों से भक्त आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments