Wednesday, June 7, 2023
Homeमध्यप्रदेशMP NEWS:वन विभाग में तबादले, कई वरिष्ठ अफसरों को किया इधर से...

MP NEWS:वन विभाग में तबादले, कई वरिष्ठ अफसरों को किया इधर से उधर पढ़िए डिटेल

MP NEWS:भोपाल मध्य प्रदेश तबादले प्रारंभ हो गए हैं मध्यप्रदेश शासन वन विभाग मंत्रालय भोपाल की तरफ से तबादला सूची जारी की गई है जिसमें कई अधिकारियों को पदस्थापना की जगह से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। भारतीय वन सेवा निम्नांकित अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव में पदस्थ किया जाता है।

MP NEWS:नरेंद्र कुमार सनोडीया मुख्य वन संरक्षक बैच 2001,बालाघाट से मुख्य वन संरक्षक इंदौर में पदस्थ किया गया है। बृजेंद्र झा भारतीय वन सेवा बैच 2003 मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना होशंगाबाद से मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व पन्ना में पदस्थ किया गया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी देव प्रसाद वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख मध्यप्रदेश से वन संरक्षक कार्य आयोजना छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है।

MP NEWS:वन विभाग में तबादले, कई वरिष्ठ अफसरों को किया इधर से उधर पढ़िए डिटेल

MP NEWS:भारतीय वन सेवा 2007 बैच के अधिकारी संजीव कुमार झा को वन संरक्षण कार्य योजना ग्वालियर वृत्त से वन संरक्षक छतरपुर वृत्त में पदस्थ किया गया है। भारतीय वन सेवा 2008 बैच के अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह तिवारी को वन संरक्षक बैतूल उत्पादन वन मंडल से वन संरक्षक होशंगाबाद वृत्त में पदस्थ किया गया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल प्रतिनियुक्ति से उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल राज्य वन सेवा भारतीय वन सेवा में नियुक्ति उपरांत प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। उप सचिव मध्यप्रदेश शासन वन विभाग मोहित बुंदस यह तबादला आदेश जारी किया है।

https://anokhiaawaj.com/nokia-g400-5g-nokia-launched-the-lowest-budget-sma/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments