MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी अपने करिश्माई कप्तान के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने शांत और चतुर दिमाग से टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। अब क्रिकेट के मैदान के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं. इसके लिए उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस खोला है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
फिल्मी दुनिया में दिखाएंगे दबदबा
महेंद्र सिंह ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है। यह धोनी एंटरटेनमेंट के नाम से चलेगा। LetsCinema ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की जिसमें धोनी नजर आ रहे हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम भी। MS Dhoni
3 भाषाओं में बनेगी फिल्में
महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस से जो पोस्टर सामने आया है उसके मुताबिक उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत तेलुगु, मलयालम और तमिल में फिल्में बनाई जाएंगी, धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, यही वजह है कि तमिलनाडु में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई गए थे। MS Dhoni
धोनी ने किए कई बड़े विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ विज्ञापन के लिए भी चर्चा में रहे हैं। ओरियो बिस्किट को उनके द्वारा टी20 विश्व कप 2022 से पहले ही लॉन्च किया गया था। वह युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर के साथ विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। धोनी हमेशा से ही अपने शांत और सौम्य स्वभाव के लिए मशहूर रहे हैं। उन पर महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया था। MS Dhoni
टीम इंडिया को दिलाए 2 वर्ल्ड कप
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वह डीआरएस लेने में माहिर हैं और गेंदबाजी में बहुत अच्छे से बदलाव करते हैं। MS Dhoni
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीज़ल के कीमतो में बदलाव जानिए आज का लेटेस्ट भाव
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीज़ल के कीमतो में बदलाव जानिए आज का लेटेस्ट भाव
Disha Patani :दिशा पटानी ने भी लहंगे में दिखाया बेहद बोल्ड लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें