Nag Panchami 2022: जानिए नाग पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त और सही समय, शुभ मुहूर्त में पूजा करना होगा लाभदायक सनातन धर्म में सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का बहुत महत्व है। हर वर्ष इस तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी तिथि पर नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन नागों की पूजा करने के साथ उनका दूध से अभिषेक करने की परंपरा भी है। नाग पंचमी पर नागदेव के साथ भगवान शिव की पूजा आराधना भी शुभ मानी गई है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, वासुकी नाग भगवान शिव की शोभा बढ़ाते हैं इसीलिए इस दिन भोलेनाथ की पूजा-आराधना करना भी लाभदायक माना गया है।

नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध और धान का लावा चढ़ाया
पौराणिक परंपराओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध और धान का लावा चढ़ाया जाता है। इस दिन विशेष उपाय करने से कालसर्प दोष से मुक्ति भी मिलती है। नाग पंचमी पर नाग देवता के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना भी भक्तों के लिए अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। अगर आप भी इस वर्ष नाग पंचमी का व्रत रख रहे हैं तो यहां जानें तिथि और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त। नाग पंचमी का त्योहार सनातन धर्म में बेहद विशेष माना गया है। जानें वर्ष 2022 में यह तिथि कब है व पूजा मुहूर्त कब से प्रारंभ होगा।
नाग पंचमी 2022 की तिथि और शुभ मुहूर्त
इस दिन पूजा के लिए भक्तों को तकरीबन 3 घंटे पूजा के लिए समय मिलेगा। नाग पंचमी पर सुबह 5:45 से 8:25 तक पूजा के लिए मुहूर्त बन रहा है। नाग पंचमी पर इस दिन विशेष संयोग बनने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन नाग पंचमी के साथ सावन महीने का तीसरा मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाएगा। मंगला गौरी का व्रत सावन महीने के हर एक मंगलवार को रखा जाता है। इस दिन विधि अनुसार मां मंगला गौरी की पूजा करने का विधान है।
Iphone 13:आई फ़ोन 13 पर चल रही है धमाकेदार सेल मिल रहा है 19 हजार रुपए तक का डिस्काउंट Iphone 13
DA INCREASE: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर,सरकार ने लिया बड़ा फैसला