Tuesday, May 30, 2023
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Navaratri बड़ा हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, एक बच्‍चे...

Navaratri बड़ा हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, एक बच्‍चे और महिला की मौत; 64 लोग झुलसे

Navaratri Up के भदोही जिले में रविवार की रा‍त बड़ा हादसा हो गया। वहां Navaratri दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग में एक महिला और एक बच्‍चे की मौत हो गई। घटना में 64 लोग झुलस गए जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्‍चें हैं।

Up के भदोही में बड़ा हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, एक बच्‍चे और महिला की मौत; 64 लोग झुलस

Navaratri यूपी के भदोही जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्चा और महिला की मौत हो गई तथा 64 अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है।

navaratri
Navaratri

औराई स्थित नारथुआ गांव के इस पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरा पंडाल आ गया। आग पर काबू पाने के लिए मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गई थी। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे जेठूपुर के अंकुश सोनी (12) व जया देवी पत्नी रमापति निवासी पुरुषोत्तमपुर बारी गांव की मौत की हो गई।

वहीं 64 में से 42 को वाराणसी, 4 को प्रयागराज व 18 लोगों को औराई और ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया है। उधर, वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया, झुलसे लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बीएचयू ट्रामा सेंटर लाया गया। वह स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सीएम ने दिए समुचित इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में झुलसे सभी लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

UPSC Engineering service 2023: UPSC परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, 327 पदों पर वैकेंसी

Note Sale:अगर आपके पास भी पुराने नोट और सिक्के है तो रातों रात मालामाल ,जानिए कैसे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments