Thursday, March 30, 2023
Homeमध्यप्रदेशNEET PG 2023: नीट पीजी रिजल्ट क्या इस साल भी 10 दिन...

NEET PG 2023: नीट पीजी रिजल्ट क्या इस साल भी 10 दिन में होगा जारी? जानें बीते साल का कट ऑफ स्कोर

NEET PG 2023 Result Updates: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित की गई। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने भाग लिया है।

परीक्षा के प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए चार अंक प्राप्त होंगे, और प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।

Singrauli News:चितरंगी तहसील अंतर्गत खटाई गांव में 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रीवा लोकायुक्त रंगे हाथ पकड़ा

EET PG 2022 का CutOff स्कोर

NEET PG 2023
NEET PG 2023

बीते साल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2022 का परिणाम जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी जारी की थी। इस वर्ष भी ऐसा ही होगा। 
बीते साल जहां सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 रहा था। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 थी, और यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 260 रही थी। 

Singrauli News: आंगनाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सोमवार को रहेंगी हड़ताल पर, कलेक्टर को सौंपेंगी ज्ञापन

NEET PG 2023 Result 10 दिन में होगा जारी?

15 मार्च तक NEET PG 2023 का रिजल्ट सार्वजनिक कर दिए जाने की उम्मीद है। बीते वर्ष राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2022 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड 10 दिन में जारी कर दिया था। 
इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एनबीईएमएस की सराहना भी की थी। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।  

NEET PG 2023 परीक्षा की उत्तर कुंजी

नीट पीजी 2023 परीक्षा उत्तर कुंजी के वितरण की तिथि और समय अभी तक एनबीई द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर ही NEET PG 2023 उत्तर कुंजी और रिजल्ट के बारे में सभी अपडेट प्रदान किए जाते हैं।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments