Bollywood News:बिपाशा बसु और करण सिंह ने फैंस को दी खुशखबरी में घर में हुआ नन्ही परी का आगमन
New Bike Launch in india: भारतीय बाजार टू-व्हीलर्स सेगमेंट में होंडा से लेकर रॉयल एनफील्ड तक अपनी नई बाइक लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें, इटली के मिलान में 5 दिन का EICMA 2022 बाइक्स शो चल रहा है, जो 8 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक चलेगा। EICMA 2022 एक वार्षिक बाइक्स शो है, जहाँ दुनिया की सबसे बड़े दोपहिया निर्माताओं ने जबरदस्त फीचर्स वाली 5 बाइक्स को लॉन्च किया है और अब इनको भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। EICMA 2022 में लॉन्च हुई 5 बाइक्स में पहले नंबर पर है –

1- Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड ने EICMA 2022 में अपनी सुपर मीटियॉर 650 (Royal Enfield Super Meteor 650) को लॉन्च किया है। रॉयल एनफील्ड की ये तीसरी बाइक है, जो 650 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस बाइक में नया फ्रेम, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और सेलेक्ट करने के लिए एक्सेसरीज की रेंज जैसे फीचर्स शामिल हैं।
2- Honda XL750 Transalp: EICMA 2022 में होंडा ने अपनी लेटेस्ट मिडलवेट एडवेंचर बाइक होंडा एक्सएल750 ट्रांसलप ( Honda XL750 Transalp) को लॉन्च किया है। होंडा की ये बाइक सीबी750 हॉर्नेट वाले ही प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड है, जिसमें 755 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन दिया है और जो 92 hp और 75 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि होंडा का इस मॉडल का डिजाइन अफ्रीका ट्विन से इंस्पायर्ड है।
4- Kawasaki Electric Ninja: कावासाकी ने EICMA 2022 में अपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कॉन्सेप्ट बाइक के साथ इलेक्ट्रिक निंजा और जेड (Electrik Ninja and Z) बाइक को पेश किया है। इस बाइक इलेक्ट्रिक बाइक को कावासाकी अगले साल लॉन्च कर सकती है।
5- Honda EM1e: EICMA 2022 में होंडा ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर EM1 e (Honda EM1e) पेश किया है, जिसमे कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी पैक दिया है। होंडा का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 40 किमी से अधिक रेंज देने में सक्षम होगा।