Nirahua Aamrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी सिनेमा जगत में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) एक जाना-माना नाम है। निरहुआ से मिलने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को अभी तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। खास तौर से भोजपुरी जगत में ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी बेहतरीन जोड़ी माना जाता है। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही पसंद की जाती है। निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे संग जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना ‘हमरा चोलिया में गईल बा समाई’ (Hamra Choliya Mein Gail Ba Samai) इंटरनेट की दुनिया में फैंस के बीच खूब धमाल मचा रहा है। गाने के वीडियो में आम्रपाली और दिनेश की रोमांटिक केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया है। फैंस भी गाने के वीडियो को झूम उठे हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का है।
गाने के बोल प्यारे लाल यादव ( Pyare Lal Yadav ) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक राजेश ( Rajesh ) और रजनीश ( Rajnish) ने दिया है। गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। आम्रपाली की रोमांटिक केमिस्ट्री देख भैंस मदहोश हो रहे हैं। वही निरहुआ भी जबरदस्त डांस से फैंस को दीवाना बना रहे हैं। इस गाने को देख फैंस पानी पानी हो रहे हैं।
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ किया रैंपवॉक, स्टेज पर किया कुछ ऐसा काम कि वीडियो हुआ वायरल