NTA Exam Calendar 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in पर 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए कुछ प्रमुख परीक्षाओं की कैलेंडर सूची जारी की है
2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए एनटीए के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 7 मई को और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 21 से 31 मई, 2023 और 1 जून से 7 जून, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
Amisha Patel:46 साल उम्र में अमीषा पटेल ने अपने हॉटनेस से इंटरनेट पर मचाया तहलका
इससे पहले गुरुवार को एजेंसी ने JEE Main 2023-24 के एग्जाम के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया। परीक्षा दो सत्रों में पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी।

जानकारी के मुताबिक मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। जो एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
Fire-Boltt की 3 नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे हैं बेहतरीन फीचर्स!

NTA ने छात्रों को दी ये सलाह
एनटीए जल्द ही NEET 2023, CUET UG, PG 2023 और ICAR AIEEA 2023 के लिए आवेदन विंडो खोलेगा। परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तारीखों और अन्य निर्देशों से संबंधित स्पष्टीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।