महासभा में पाकिस्तान के जांच एफआईए महानिदेशक ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर साधी चुप्पी।
PM Modi ने मंगलवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में पोस्टल स्टांप और 100 रुपये का सिक्का जारी किया।PM Modi ने इस दौरान इंटरपोल की 90वीं महासभा का उद्घाटन किया। PM Modi ने कहा कि इंटरपोल एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के करीब पहुंच रहा है।
2023 में यह अपने 100 साल पूरे करेगा
इंटरपोल 2023 में यह अपने 100 साल पूरे करेगा। यह दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए सार्वभौमिक सहयोग का आह्वान है। भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक है। दुनिया भर में पुलिस बल न केवल लोगों की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ा रहे हैं।
कानूनी ढांचे में अंतर
आगे अपने संबोधन में PM Modi ने कहा विविधता और लोकतंत्र को कायम रखने में भारत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है। उन्होंने कहा कि पिछले 99 वर्षों में इंटरपोल ने 195 देशों में विश्व स्तर पर पुलिस संगठनों को जोड़ा है। यह कानूनी ढांचे में अंतर के बावजूद है।
10 हजार कानूनों को लागू किया PM Modi
भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में बहादुर लोगों को भेजने में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक है। अपनी आजादी से पहले भी हमने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए बलिदान दिया है। भारतीय पुलिस बल 900 से अधिक राष्ट्रीय और 10 हजार राज्य कानूनों को लागू करता है।
पाकिस्तान की चुप्पी
महासभा में पाकिस्तान के संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के महानिदेशक मोहसिन बट से भारतीय मीडिया ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल पूछे। लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
5 Rupee Note: रातो रात कमा सकते है लाखो रूपये ये 5 रूपये के नोट से,जानिए कैसे
Urfi Javed Birthday के सेलिब्रेशन में पहनी रिवीलिंग ड्रेस सामने आई तस्वीरें
BMW की कातिलाना लुक Edition कार मार्केट में मचायेंगी तांडव, 3 सेकंड में 100 KM/h की स्पीड
Maruti Eeco: इस दिवाली धमाका ऑफर ले जाये मारुती ईको के शानदार लुक के साथ ये धाकड़ फीचर्स और माइलेज