Numerology Horoscope 8July 2022 : अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है।
अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है
Numerology Horoscope 8 July 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।
मूलांक 1- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में संशय की स्थिति रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। हानि की आशंका रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 2- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों की मदद से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 3- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 5- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है।
मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी न करें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 9- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
टोयोटा, इनोवा, क्रिस्टा कैमरी और फॉर्च्यूनर की प्राइस में हुआ इजाफा
Pension Scheme: भविष्य की टेंशन को करें टाटा बाय-बाय, हर महीने मिलेंगे 10,000 रूपये
कहीं आप भी सोते समय तो नहीं रखते सिरहाने ये चीज? पड़ता है बुरा असर