Pimple Removing Tips: 30 Age के बाद परेशान कर रहा है एक्ने और पिंपल्स? सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट अक्सर हेल्थ से जुड़ी छोटी-छोटी बातें शेयर करती रहती हैं। साथ ही वे कई बीमारियों से बचने के तरीकों की भी बात करती आई हैं। इस बार उन्होंने एडल्ट एक्ने की बात की है। दरअसल, एडल्ट एक्ने (Adult acne in hindi) अक्सर लोगों को 30 से 40 की उम्र के बीच में परेशान करता है।

Pimple Removing Tips: जबकि अमूमन लोगों को एक्ने अपनी जवानी के दिनों में यानी कि 13 साल की उम्र से 25 साल की उम्र तक ज्यादा होता है। पर अगर ये 30 से 40 की उम्र में होता है तो ये आपकी खराब लाइफ स्टाइल और कुछ दूसरे कारणों से हो सकता है। आइए, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) से जानते हैं।
एडल्ट एक्ने क्यों होता है-Causes of Adult acne?
Pimple Removing Tips: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) बताती हैं कि एडल्ट एक्ने आपको रह-रह कर बहुत परेशान कर सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है
नींद की कमी
-एक्सरसाइज ना करना
-बेहद खराब लाइफस्टाइल
Adult acne के लक्षण Adolescent acne से कैसे अलग हैं?
Pimple Removing Tips एडल्ट एक्ने, एडोलसेंट एक्ने बहुत अलग होता है। क्योंकि एडोलसेंट एक्ने जवानी वाली एक्ने होती है और ये त्वचा के ऊपरी परत पर होता है और जल्दी ठीक हो जाता है। तो, वहीं एडल्ट एक्ने त्वचा के अंदर होता है और आसानी से ठीक नहीं होता। जवानी वाली एक्ने के दाग जल्दी ठीक हो जाते हैं तो, बाद वाले एक्ने के दाग लंबे समय तक रहते हैं और जल्दी ठीक नहीं होते। इसके अलावा दोनों के लक्षण काफी अलग है। जैसे
-एक्ने होठों के नीचे और आईब्रो के बीच ज्यादा होता है।
-ये एक्ने पीठ, कंधों और शरीर के दूसरे हिस्सों में होते हैं।
-एक्ने के दाने बड़े लंबे समय तक के लिए रह सकते हैं।
Adult acne से कैसे बचें? Pimple Removing Tips
एडल्ट एक्ने से बचने का तरीका यह है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें और रुजुता दिवेकर के बताए इन बातों का ध्यान रखें। जैसे कि
-रोजाना 11 बजे से पहले सोएं और शांति से अच्छी तरह से पूरी नींद लें।
-स्ट्रेस कम लें और छोटी-छोटी बातों या पुरानी चीजों पर चिंता ना करें।
-रोजाना एक्सरसाइज करें।
-खाने में रोजाना सूखे नारियल खाएं।
-मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
-केले के फूल की सब्जी या फिर बड़ी बना कर खाएं।
तो, अब बढ़ती उम्र के साथ अगर आप एक्ने के कारण परेशान नहीं होना चाहते हैं तो, लाइफस्टाइल में इन बातों का ध्यान रखें। और खुद को हेल्दी और स्ट्रेस फ्री रखें।