President: महामहीम राष्ट्रपति महोदय द्रोपदी मुर्मू ने राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 7वें इंटरनेशनल धर्म-धम्म सम्मेलन- 2023 का आगाज किया गया। सांची यूनिवर्सिटी और इंडिया फाउंडेशन द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 16 देशों के 350 से अधिक डेलिगेड्स और 6 बड़े देशों के संस्कृति मंत्री मौजूद थे।

President: महामहीम अध्यक्ष ने राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 7वें इंटरनेशनल धर्म-धर्म का किया उदघाटन
President: यहां राष्ट्रपति जी की सुरक्षा में 1500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए थे। इस तीन दिवसीय समारोह में देश-विदेश के 25 विद्वान अपने विचार व्यक्त करेंगे। अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा वेशक धर्म का जहाज कई बार हिलता-डुलता और डगमगा जाता है, लेकिन डूबता कभी नहीं। प्रेम, करुणा और अहिंसा की भावना से समाज का विकास करना हमारी सभ्यता और संस्कृति है। धर्म की आधारशिला पर ही मानवता की पूरी इमारत टिकी हुई है।