Friday, March 31, 2023
HomeऑटोमोबाइलSamsung Galaxy M33 5G vs Xiaomi Redmi Note 11T 5G: दोनों में...

Samsung Galaxy M33 5G vs Xiaomi Redmi Note 11T 5G: दोनों में से किसे चुनेंगे आप? जानिए कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Samsung Galaxy M33 5G vs Xiaomi Redmi Note 11T 5G: देश में स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से बदल रहा है। जहां पर पहले महंगी कीमत के साथ फोन्स में कम फीचर दिए जाते थे। वहीं, अब स्मार्टफोन कंपनियां अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में नई-नई तकनीक को पेश कर रही है। ऐसे में स्मार्टफोन के विकल्प पहले की तुलना में इतने बढ़ गए हैं कि कई बार लोगों को नया फोन लेने में काफी परेशानी होती है।

Samsung Galaxy M33 5G vs Redmi Note 11 Pro: which phone should you buy  under Rs 20,000?
Samsung Galaxy

ऐसे में अगर आप नया फोन लेने में किसी तरह की उलझन में हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आप यहां पर सैमसंग और शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन के बीच एक आसान सी तुलना के जरिए दो में से किसी एक को चुन पाएंगे। आइए जानते हैं क्या है दोनों स्मार्टफोन में बड़ा फर्क।

Samsung Galaxy M33 5G Features

सैमसंग के इस 6 GB रैम वाले फोन में 6000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वैस भी सैमसंग अपने फीचर के लिए जाना जाता है। Samsung Galaxy M33 5G में चार कैमरे दिए गए हैं। साथ ही इसके फ्रंट में 8 MP का शानदार कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.6 इंच की अच्छी स्क्रीन दी गई है। ये फोन Android 12 पर काम करता है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M33 5G tipped to come with 6,000mAh battery - Sammy Fans
Samsung Galaxy

Xiaomi Redmi Note 11T 5G Features

शाओमी के रेडमी नोट 11 टी 5G में डुअल कैमरा सैटअप दिया गया है। इसमें 50 MP + 8 MP का लेंस दिया गया है। साथ ही इसके फ्रंट में 16 MP का कैमरा दिया गया है। 6 GB रैम वाले इस फोन में 5000 mAh की शानदार बैटरी दी गई है। साथ ही 33 वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। इस फोन में 6.6 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है।

Oppo का ये स्मार्टफोन साल के अंत में मचाएगा धमाल कई फीचर के साथ हो रहा लॉन्च

Heart Attack: जिम में क्यों आ रहा है हार्ट अटैक क्यों बढ़ रही है हार्ट अटैक के चांसेज, यहां जानें सब कुछ

Samsung Galaxy M33 5G vs Xiaomi Redmi Note 11T 5G की जानकारी

Samsung Galaxy M33 5GXiaomi Redmi Note 11T 5G
Processor: Samsung Exynos 1280Processor: MediaTek Dimensity 810
Dimensions: 165.4 x 76.9 x 9.4 mmDimensions: 163.56 x 75.78 x 8.75 mm
OS: Android 12OS: Android 11
Screen Size: 6.6 inches (16.76 cm)Screen Size: 6.6 inches (16.76 cm)
Refresh Rate: 120 HzRefresh Rate: 90 Hz
Resolution: 1080 x 2408 pixelsResolution: 6.6 inches (16.76 cm)
Storage: 128 GBStorage: 64 GB
RAM: 6 GBRAM: 6 GB
Battery: 6000 mAhBattery: 5000 mAh
Rear Camera: 50 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MPRear Camera: 50 MP + 8 MP
Front Camera: 8 MPFront Camera: 16 MP
Weight: 215 gramsWeight: 195 grams
Release date: April 8, 2022 (Official)Release date: December 7, 2021 (Official)
Price: 16,999Price: 15,999

Samsung Galaxy M33 5G vs Xiaomi Redmi Note 11T 5G में कैसी रही तुलना

Samsung Galaxy M33 5G एक दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन है। वहीं, Xiaomi Redmi Note 11T 5G में भी 5000 mAh की अच्छी बैटरी दी गई है। कैमरे के मामले में Samsung का फोन काफी आगे है। मगर Xiaomi Redmi Note 11T 5G में भी अच्छा कैमरा दिया गया है। वहीं, दोनों फोन की कीमत में अधिक अंतर नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है आपको इन दोनों में बेहतर अंतर मिल गया होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments