Wednesday, March 29, 2023
Homeधर्म-त्यौहारSheetala Ashtami: इस दिन मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, देवी को लगेगा बासी...

Sheetala Ashtami: इस दिन मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, देवी को लगेगा बासी खाने का भोग, व्रत से मिलता है यह फल

Sheetala Ashtami: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि शीतला माता को समर्पित की गई है। बासोड़ा नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर शीतला माता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन देवी की पूजा करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बासोड़ा सर्दी से गर्मी का मौसम आने का पर्व है। इस दिन ठंडा या बासी खाने का भोग शीतला माता को लगाया जाता है। इसी भोजन को भक्तजन ग्रहण करते हैं। अधिकांश घरों में तो इस दिन चूल्हा भी नहीं जलाया जाता। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे वर्ष व्यक्ति निरोगी और स्वस्थ रहता है।

Honda की ये CD100 किलर लुक से युवाओ के दिलो पर राज़ कर रही ,जानिए फीचर्स

.

Sheetala Ashtami
Sheetala Ashtami

कब है बासोड़ा पर्व और शीतला माता की पूजा का मुहूर्त (Sheetala Ashtami Puja Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार शीतला सप्तमी तिथि 13 मार्च 2023 की रात्रि 9.27 बजे आरंभ होगी। इसका अंत 14 मार्च 2023 को रात्रि 8.22 बजे होगा। इसके बाद शीतला अष्टमी आरभ होगी जो अगले दिन यानि 15 मार्च 2023 को सायं 6.45 बजे समाप्त होगी। पूजा का मुहूर्त इस प्रकार रहेगा।

शीतला सप्तमी – 14 मार्च, 2023 को सुबह 6.31 बजे से सायं 6.29 बजे तक
शीतला अष्टमी – 15 मार्च, 2023 को सुबह 6.30 बजे से सायं 6.29 बजे तक

Business Idea:राशन डीलर बनने के लिए, जानिए कैसे करे आवेदन

शीतला अष्टमी के व्रत का महत्व (Sheetala Ashtami Importance)

सामाजिक व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व का व्रत करने से परिवार के सभी लोग निरोगी और स्वस्थ रहते हैं। साथ ही घर में भी बरकत बनी रहती है। यही कारण है कि आज भी न केवल गांवों वरन शहरों में भी इस पर्व को मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments