मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने आज शहडोल में आगामी 15 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री Bisahu Lal Singh, जनजातीय कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश आ रही है। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली मध्यप्रदेश की यात्रा है। हम उनका शहडोल में भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं गरिमामयी स्वरूप प्रदान करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर जनजातीय परंपराओं एवं संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनिश्चित किये जाएंगे। राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार भव्य और गरिमामय स्वागत की तैयारियां भी सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने सभा स्थल की तैयारियों, बैठक, पार्किंग, पेयजल, परिवहन एवं भोजन व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी।
Shivraj Singh Chouhan: 15 नवम्बर को लागू होगा पेसा एक्ट
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता लाने के उददेश्य से पेसा एक्ट लागू होगा।