वैढ़न,Singrauli 18 अक्टूबर की शाम चार बजे एक अधेड़ का शव काचन नदी में उतराया हुआ पुलिस को मिला। शव के बारे में क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने इसकी हत्या करके नदी में बहा दिया है। गड़ेरिया के निकट काचन नदी में जहां शव पानी में उतराया हुआ मिला वहां ग्रामीणों का रेला उपस्थित था। लोगों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव के शरीर पर काले रंग का शर्ट और अंडरवियर मौजूद बताया जाता है।
Singrauli पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम राम जनम साकेत बताया जाता है। वह 17अक्टूबर के अपरान्ह तीन बजे से घर से गायब था। 18अक्टूबर के अपरान्ह उसका शव गड़ेरिया पुलिया के पास काचन नदी में उतराया हुआ मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के मृत्यु का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Singrauli News: काचन नदी पर मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी
