Singrauli News: नीम के पेड़ में निकलने दूध
Singrauli जिले के निगाही में उस वक़्त एक नीम के पेड़ के आसपास लोगों की भीड़ लग गई दरअसल यहाँ नीम के पेड़ से शनिवार की सुबह अचानक दूधिया पदार्थ निकलने लगा। जैसे ही आसपास के लोगों तक यह खबर पहुंची, लोगों की भीड़ नीम के पेड़ के पास पहुँचने लगी, लोगों ने इसे शीतला माता का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इस दूधिया पदार्थ को कई लोग बर्तन में भरकर ले जा रहे हैं। इसे हर रोग की दवा भी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो इस पेड़ के नीचे पहले भी इस तरह के कई चमत्कार हो चुके हैं। इससे लोग यही समझ रहे हैं कि यह शीतला माता का चमत्कार है।Singrauli

हालांकि लोग इसे चमत्कार करार दे रहे है लेकिन जानकारों की माने तो यह कोई चमत्कार नहीं है, जांच के बाद ही यह पता लगाया जा सकता है कि नीम के पेड़ से यह दूधिया पदार्थ क्या है, वही जैसे ही लोगों के बीच यह खबर पहुंच रही है। वैसे ही वह दूर-दराज से भी नीम के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। लोग इसे दैविक चमत्कार मानकर आस्था से जोड़ रहे हैं।
Singrauli पेड़ के ऊपर की टहनी से निकलकर तना के सहारे यह पदार्थ जमीन पर काफी मात्रा में जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो नीम का यह पेड़ कई सालों से पूजा जा रहा है, यहाँ सुबह महिलायें पहुँचती है और पूजा करती है, पेड़ से दूध निकलना सीता माता का प्रसाद और चमत्कार है। इससे सभी रोग दूर हों जाते हैं। दूर-दूर से लोग चलकर नारियल और पूजा-पाठ की सामग्री लेकर पूजा कर रहे हैं।
Gold Price: सोने चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट
MP News: MP में 3 IAS अधिकारियों सहित राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के हुए तबादलें, देखिए लिस्ट
LIC New Scheme 2022 : अब रिटायरमेंट होगा मौज से भरपूर ! नहीं झेलनी पड़ेगी किल्लत भरी जिंदगी !
Vastu Tips : आप भी बनना चाहते हैं अमीर, तो घर में जरूर रखें यह चीजें ,जानिए डिटेल