हृदय गति रुकने से ननि आयुक्त का निधन,शोक में डूबा नगर निगम
पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम रीवा वीड़ा पहुची,हुआ अंतिम संस्कार
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में निगमायुक्त के पद पर पदस्थ आरपी सिंह का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इस घटना के चलते नगर निगम शोक में डूबा हुआ है। घटना की खबर लगते ही मौके पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना,पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह सहित महापौर रानी अग्रवाल व अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित कई आलाधिकारी पहुचे हुये थे।
जहां उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम रीवा वीड़ा पहुची और आज शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। वही नगर निगम में शोक सभा का आयोजन भी किया गया। इधर बतादे कि नगर पालिक निगम सिंगरौली में पदस्थ रहे आयुक्त आरपी सिंह मूल रुप से रीवा जिले के सेमरिया के समीप स्थित वीड़ा गांव के रहने वाले थे और इनकी पदस्थापना सिंगरौली के लिये दूसरी बार हुई थी।
singrauli news आयुक्त आरपी सिंह पहली बार सिंगरौली में 28 नवंबर 2013 को ज्वाइन किये थे जो 21 दिसंबर 2016 को सिंगरौली से इनका स्थान्तरण हो गया था। फिर दोबारा 8 जुलाई 2020 को सिंगरौली नगर निगम की जिम्मेदारी सौपी गई थी। सबकुछ अच्छा चल रहा था अधिकारियों कर्मचारियों में सामंजस बनाकर कार्य कर रहे थे लेकिन बीते गुरुवार की साम तकरीबन 9 बजे के करीब कार्यालय से बाहर निकले और अपने चालक से बोले कि तुम गाड़ी लेकर जाओ और चपरासी को साथ में लेकर पैदल ही डी 1 अपने आवास पर चल दिये।
singrauli news आवास पहुचे और एक रोटी भोजन किये और उन्हे सीने में दर्द हुआ। जिससे बिस्तर पर गिर गये। चपरासी ने तत्काल इसकी जानकारी बगल आवास में रह रहे कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय को दी। तत्काल वाहन से आयुक्त को वन्दना हास्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। यह घटना की खबर आग तरह फैल गई और जिसने भी सुना हास्पिटल पहुचा जहां देखने वालो की भारी हुजुम उमड़ पड़ा।

अचानक उठा था दर्द
singrauli news बताया जाता है कि गुरुवार को निगमायुक्त ने विधिवत मीटिंग भी ज्वाइन की थी मीटिंग के बाद नगर निगम कार्यालय में भी उन्होने समय दिया था। इसके बाद अपने आवास चले गये थे। जहां उन्हे खाना खाने के बाद अचानक सीने में दर्द उठा और तत्काल नीजि वाहन से कार्यपालन यंत्री व उनका चपरासी डाक्टर संतोष कुमार के आवास पर पहुचे। लेकिन आवास पर ताला बंद होने के चलतें समय नही गवाते हुये वन्दना हास्पिटल पहुच गये जहां डाक्टर आरबी सिंह ने देखा तो सांसे बंद हो चुकी थी। इसके बाद कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय ने कलेक्टर को सूचना दी।
3 बार आया अटैक

singrauli news नगर निगम के लोग बताते है कि निगमायुक्त आरपी सिंह को जब पहली बार सिंगरौली में पदस्थापना हुई थी तो पहला अटैक आया था। बताया जाता है कि उस समय नगर निगम के लोगो ने तत्काल नेहरु शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराये थे। जहां उनका इलाज हुआ था। सिंगरौली से स्थान्तरित होने के बाद कही बाहर में भी अटैक का दौरा आया था। इस बार तीसरा अटैक आया तो जिन्दगी से जंग हार गये।
कलेक्टर एसपी पहुचे थे हास्पिटल
singrauli news घटना की खबर जैसे ही कलेक्टर राजीव रंजन मीना को लगी तो साथ में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को लेकर वन्दना हास्पिटल पहुच गये। जहां बहुत देर तक रुके भी थे। वही महापौर रानी अग्रवाल,अध्यक्ष देवेश पाण्डेय,कोतवाली टीआई अरुण पाण्डेय सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों भीड़ उमड़ पड़ा। जहां देर रात ही निगमायुक्त का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम रीवा वीड़ा भेजा गया। जहां शुक्रवार को अंतिम संस्कार हुआ। singrauli news
Ninja ZX-10R: कावासाकी भारत में एक नया मॉडल, मोटरसाइकिल लॉन्च किया जानिए कीमत
God Vishwakarma: कल है भगवान विश्वकर्मा जयंती जानिये पूजन करने की विधि
Rewa news : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पैथोलॉजी लैब से 700 HIV किट हुई चोरी